विज्ञापन

शादीशुदा सुपरस्टार का जब एक्ट्रेस पर आ गया था दिल, दूसरी शादी के साथ संभाले दो परिवार, फिल्मी है इस एक्टर की लव स्टोरी

धर्मेंद्र पर्दे पर ही नहीं असली जिंदगी में भी काफी दिलफेंक मिजाज के थे. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी काफी फेमस है.

शादीशुदा सुपरस्टार का जब एक्ट्रेस पर आ गया था दिल, दूसरी शादी के साथ संभाले दो परिवार, फिल्मी है इस एक्टर की लव स्टोरी
जब ड्रीम गर्ल से टकराईं नजरें धरम पाजी को हो गया था सच्चा प्यार
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की प्रेम कहानियों का जब भी जिक्र किया जाएगा तब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का नाम जरूर लिया जाएगा. धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक रही है. हालांकि मोहब्बत के इस रास्ते में कई मुश्किलें आईं, मंजिल मिल पाना दोनों के लिए ही आसान नहीं था. लेकिन वो कहते हैं ना ‘जब प्यार किया तो डरना क्या', तो बस धरम पाजी और हेमा ने भी यही सोचा और सारी मुश्किलें पार कर शादी के बंधन में बंध गए. धरम पाजी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जिंदादिली आज भी उनके चाहने वालों के दिल में जिंदा है. तो चलिए वैलेंटाइन्स वीक के इस खास मौके पर हम आपको धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी से फिर से रूबरू करवाते हैं. कैसे दोनों के बीच प्यार हुआ, इकरार हुआ और बात बन गई...!

पहली ही फिल्म में हेमा को दिल दे बैठे धर्मेंद्र

Latest and Breaking News on NDTV

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात 1970 में ‘तू हंसी मैं जवां' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसके बाद दोनों 'शोले' की शूटिंग के दौरान और करीब आ गए और एक्टर ने हेमा मालिनी से शादी करने का फैसला कर लिया. हालांकि धर्मेंद्र के लिए ऐसा कर पाना बिल्कुल आसान नहीं था क्योंकि, एक्टर उस वक्त प्रकाश कौर संग पहले से शादीशुदा थे. इतना ही नहीं उनके चार बच्चे भी थे सनी, बॉबी, विजीता और अजीता. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शादी तो करना चाहते थे, लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे.

ये भी पढ़ें-  धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए कुबूला था इस्लाम? खुद हीमैन ने बताया था सच, बोले- मैं इस तरह...

फिर कैसे हुई शादी? कितनी मुश्किल रही हेमा की जिंदगी?

Latest and Breaking News on NDTV

कहते हैं प्रकाश कौर ने जब धर्मेंद्र की दूसरी शादी करने की इच्छा सुनी तो उन्हें धक्का लगा था. इसके बाद दोनों के बीच कानूनी टकराव भी हुआ क्योंकि हिंदी मैरिज लॉ एक्ट के तहत एक्टर दूसरी शादी नहीं कर सकते थे. इसलिए, कहा जाता है कि धर्मेंद्र ने इस्लाम कुबूल कर लिया और उसके बाद हेमा मालिनी से शादी की. हालांकि एक्टर ने इस बात से इन्कार किया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. \

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का परिवार

Latest and Breaking News on NDTV

हेमा से शादी के बाद धर्मेंद्र की दो बेटियां हुईं ईशा देओल और अहाना देओल. धर्मेंद्र ने अपने दोनों परिवारों को बखूबी संभाला. लहरीन रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में हेमा ने कहा था ‘कोई भी ऐसी जिंदगी जीना नहीं चाहता, लेकिन ये बस अपने आप हो गया था. हर महिला चाहती है कि उसका पति हो, बच्चे हों हमने बस एक अलग रास्ता चुना और मैं उससे खुश थी.'

ये भी पढ़ें- जब धर्मेंद्र ने बताया था कि सनी बॉबी को देखकर इस बात का होता था पछतावा, याद कर इसलिए भर आई आंखें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com