विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2019

हेमा मालिनी से लोगों ने कहा 'बंदरों से बचाओ' तो ड्रीमगर्ल बोलीं- फ्रूटी-समोसे ने बिगाड़ी उनकी आदत...Video

हेमा मालिनी (Hema Malini) BJP की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं. हेमा मालिनी वोटरों को लुभाने के लिए कभी खेतों में काम करती नजर आती हैं तो कभी वे हैंडपंप चलाती हुई दिखती हैं. अब बंदरों के आतंक पर ड्रीमगर्ल ने कही ये बात.

हेमा मालिनी से लोगों ने कहा 'बंदरों से बचाओ' तो ड्रीमगर्ल बोलीं- फ्रूटी-समोसे ने बिगाड़ी उनकी आदत...Video
हेमा मालिनी (Hema Malini) का वीडियो हुआ वायरल, मथुुरा से BJP उम्मीदवार हैं
  • हेमा मालिनी का वीडियो हुआ वायरल
  • बंदरों के आतंक से निबटने की दी सलाह
  • मथुरा से लड़ रही हैं चुनाव
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी (Hema Malini) भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं. हेमा मालिनी वोटरों को लुभाने के लिए कभी खेतों में काम करती नजर आती हैं तो कभी वे हैंडपंप चलाती हुई दिखती हैं. लेकिन हेमा मालिनी (Hema Malini) का एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वृंदावन वासी ने उनसे बंदरों के आतंक से बचाने की गुहार लगाई है तो हेमा मालिनी ने उन्हें बहुत ही दिलचस्प सलाह देते हुए कहा है कि बंदर कहा जाएंगे. इंसान और बंदरों को एक साथ रहना है. उन्होने बंदरों को फल देने की बात कही है.

शाहरुख खान के साथ लड़ाई के बाद बकरी चराते नजर आए अमिताभ बच्चन, Photo हुई वायरल

हेमा मालिनी (Hema Malini) लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए जोर-शोर के साथ प्रचार कर रही हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें हेमा मालिनी से बंदरों के आतंक से बचाने के लिए मदद मांगी गई है. इस वीडियो में हेमा मालिनी कहती हैं, 'सहअस्तित्व है न. मंकी कहा जाएगा? प्रॉब्लम क्या है, यहां आने वाले यात्री फ्रूटी देते हैं, समोसा दे दे के उनको खराब कर दिया है. उनको सिर्फ फल दीजिए.' बीजेपी (BJP) सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) सुदामा कुटी में जनता के सवालों के जवाब दे रही थीं.

शिल्पा शेट्टी ने घर में उगाए बैंगन और मिर्च तो ये बॉलीवुड एक्टर बोला, 'आधा किलो भिंडी मिलेगी क्या' - देखें Video

उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर बोलीं बॉलीवुड एक्ट्रेस- हैरान नहीं दुखी हूं, कहीं वोट गायब कहीं बटन खराब...

हेमा मालिनी (Hema Malini) 2003-2009 तक राज्यसभा में रही थीं, और बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था. 2014 में हेमा मालिनी ने मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था, और उन्होंने जीत भी हासिल की थी. हेमा मालिनी  को 'ड्रीम गर्ल' की वजह से भी पहचाना जाता है, और उन्होंने बॉलीवुड में 'शोले', 'ड्रीमगर्ल'. 'जॉनी मेरा नाम', 'चरस', 'जुगनू', 'नसीब' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. हेमा मालिनी मथुरा के मतदाताओं को रिझाने के लिए हर जुगत कर रही हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini On Monkey Menace, Hema Malini Mathura, Hema Malini Viral Video, Dream Girl Hema Malini, Lok Sabha Elections 2019, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com