विज्ञापन

‘हैरी पॉटर’ के हैरी अब हो गए हैं 36 साल के गबरू जवान, कभी कॉफी और स्मोकिंग की लगी लत, अब बेटे के लिए हुए फिट

पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज हैरी पॉटर के हैरी का किरदार निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ अब पार्टनर के साथ एक बेटे के पिता हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी फिटनेस का राज बताया.

‘हैरी पॉटर’ के हैरी अब हो गए हैं 36 साल के गबरू जवान, कभी कॉफी और स्मोकिंग की लगी लत, अब बेटे के लिए हुए फिट
हैरी पॉटर के हैरी हो गया है 36 साल का गबरू जवान
नई दिल्ली:

हैरी पॉटर' पॉपुलर सीरीज है, जिसे 2002 से अब तक बच्चों से लेकर बड़ों तक का खूब प्यार मिला है. वहीं इस फिल्म में हैरी पॉटर का किरदार निभाकर फेमस हुए हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ अब 36 साल के गबरू जवान हो गए हैं. वहीं उनका लॉन्गटाइम पार्टनर एरिन डार्के के साथ एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है. हालांकि बचपन में ही पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले हैरी पॉटर यानी डेनियल रेडक्लिफ बिल्कुल फिट हैं. वहीं उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी और सेहत के प्रति जुनून के बारे में हाल ही में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनकी लाइफस्टाइल काफी खराब थी, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं. 

पूरे दिन कॉफी और सिगरेट पीते थे हैरी पॉटर

Latest and Breaking News on NDTV

डेनियल रेडक्लिफ ने बताया कि कैसे उन्होंने बुरी आदतों को छोड़कर जिम और हेल्दी रूटीन को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया. डेनियल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टीन एज में वह 'पूरे दिन कॉफी और सिगरेट' पर चलते थे. स्मोकिंग छोड़ने के बाद भी आदतें पूरी तरह नहीं बदलीं, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बहुत मेहनती हैं. 

ये भी पढ़ें- आठ पार्ट से हुई 581 अरब कमाई, इस फिल्म का बच्चा ही नहीं बड़ा भी है फैन

फिटनेस को लेकर गंभीर हैं डेनियल

Latest and Breaking News on NDTV

एक्टर ने मजाकिया अंदाज में बताया, “मैं ऐसा नहीं दिखता जो फिटनेस फ्रीक हो, लेकिन मैं इसे लेकर काफी गंभीर हूं. मुझे लगता है कि मैं पहले शराबी था या किसी लत में था और फिर उस लत को जिम में बदल दिया.” डेनियल का मौजूदा फिटनेस रूटीन काफी सख्त है. वे वेट ट्रेनिंग, सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो रेगुलर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें कॉफी पसंद है और अभी भी वह पूरे दिन कॉफी की चुस्की लेते हैं, लेकिन पहले की तरह सिगरेट नहीं पीते. उनका यह बदलाव साल 2012 में शराब छोड़ने के फैसले से शुरू हुआ था. उन्होंने शराब को 'खुद को लेकर सजग होने से बचने का सबसे आसान तरीका' बताया. 

बेटे के कारण फिटनेस का रखा ख्याल

Latest and Breaking News on NDTV

'हैरी पॉटर' फेम अभिनेता ने जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए दो साल के बेटे को बड़ा कारण बताया. यह रूटीन उन्हें फिट रखने के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताने में भी मददगार है. डेनियल ने बताया कि बेटे की वजह से उन्हें सुबह 5 बजे के करीब उठने की आदत पड़ चुकी है. उन्होंने कहा, “मेरा बेटा एक नाइट-लाइट इस्तेमाल करता है, जो 6 बजे तक नीले से पीले रंग में बदल जाती है. फिर मैं उसे चिल्लाते हुए सुनता हूं – ‘यह पीला है, आओ मुझे पकड़ो.'”

ये भी पढ़ें- हैरी पॉटर के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, टीवी सीरीज के एक्टर्स के नाम आए सामने, जानें कौन निभाएगा डंबलडोर से लेकर हैग्रिड का रोल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com