विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2022

पहली बार सास संग शॉपिंग के लिए निकलीं हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्टानकोविक, सास-बहू ने कैमरे के सामने दिए पोज

बॉलीवुड अभिनेत्री नतासा स्टानकोविक अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. उनके पति भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या और नतासा स्टानकोविक अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में बने रहते हैं.

पहली बार सास संग शॉपिंग के लिए निकलीं हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्टानकोविक, सास-बहू ने कैमरे के सामने दिए पोज
सास के साथ नतासा स्टानकोविक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री नतासा स्टानकोविक अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. उनके पति भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या और नतासा स्टानकोविक अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इस बार अभिनेत्री पति के साथ नहीं बल्कि अपनी सासू मां के साथ खास बॉन्डिंग बनाने की वजह से सुर्खियों में हैं. नतासा स्टानकोविक को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया. उनके साथ हार्दिक पांड्या की मां यानी नतासा की सास नलिनी पांड्या भी मौजूद थी. 

नतासा स्टानकोविक और नलनी पांड्या के वीडियो को सेलिब्रिटा फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में नतासा स्टानकोविक को व्हाइट टॉप और ऑरेंज पेंट में देखा जा सकता है. उन्होंने सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं. इस पूरे लुक में नतासा स्टानकोविक काफी खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं उनकी सास नलिनी पांड्या प्रेंट्ड शर्ट और ब्लैक पेंट पहने नजर आ रही हैं. नतासा स्टानकोविक ने अपनी सास के साथ पैपराजी के कैमरे के सामने पोज दिए. 

वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि यह सास बहू शॉपिंग करने के लिए अपने घर से निकलीं हैं. सोशल मीडिया पर नतासा स्टानकोविक और उनकी सास की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि नतासा स्टानकोविक फिलहाल फिल्मों से दूर हैं. वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में डांस कर दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं. नतासा स्टानकोविक सलमान खान के शो बिग बॉस का भी हिस्सा रही हैं. वह बिग बॉस के सीजन 8 में नजर आई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasa Stankovic, Hardik Pandya, Cricketer Hardik Pandya, Indian Team, Indian Match, Hardik Pandya Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com