विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

तीन महीने के हुए हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य, मॉम नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की क्यूट Photos

नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का बेटा अगस्त्य (Agastya) अब तीन महीने का हो चुका है. हाल ही में नताशा ने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं.

तीन महीने के हुए हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य, मॉम नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की क्यूट Photos
नताशा (Natasa Stankovic) ने बेटे अगस्त्य संग शेयर की क्यूट Photos
  • अगस्त्य हुए तीन महीने के
  • मां नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का बेटा अगस्त्य (Agastya) अब तीन महीने का हो चुका है. इस मौके पर मॉम नताशा ने बेटे के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में नन्हें अगस्त्य काफी क्यूट लग रहे हैं, तो वहीं, मॉम नताशा (Natasa Stankovic Instagram) बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. नताशा और अगस्त्य की यह तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद भी आ रही हैं. 

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

तस्वीरों में नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि मां और बेटे की इन क्यूट तस्वीरों पर पापा हार्दिक ने भी कमेंट किया है. उन्होंने दिल का इमोजी बनाते हुए लिखा, "आप दोनों को मिस कर रहा हूं." बता दें, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) फिलहाल अबू धाबी में आईपीएल मैच खेल रहे हैं. 

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

वहीं, नताशा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हार्दिक (Hardik) और नताशा (Natasha) के बच्चे का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था. हार्दिक पंड्या फिलहाल यूएई में हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस खेल रहे हैं. वहीं पत्नी नताशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में नताशा टीवी पर मैच देखते हुए और हार्दिक के लिए चीयर करते फोटो शेयर किया था जिसमें उनके बेटे अगस्त्य भी मुंबई इंडियन्स की जर्सी में नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasa Stankovic, Hardik Pandya, Agastya Turns 3 Months, Natasa Stankovic Instagram, Hardik Pandya Instagram, Natasa Stankovic Shared Photos With Agastya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com