- 7 फरवरी से शुरू होता है वैलेंटाइन वीक
- पहला दिन होता है रोज़ डे
- रोज़ डे पर पढ़ें रोमांटिक शायरी
Happy Rose Day 2020: वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी (Valentine's Day 14 February) को है. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का आगाज हो चुका है. 7 फरवरी को रोज़ डे (Rose Day) आता है. बॉलीवुड में गुलाब (Happy Rose Day) का अपना महत्व है. बॉलीवुड में गुलाब (Rose) का फूल इश्क के इजहार का सबसे पॉपुलर तरीका रहा है. गुलाब (Rose) पर कई सॉन्ग भी बने हैं. 'नवरंग' फिल्म का सॉन्ग 'तुम सैयां गुलाब के फूल' में प्रेम का अलग ही रंग देखने को मिलता है, वहीं 'मिले न फूल तो कांटों से दोस्ती (Friendship) कर ली' है, जो टूटे दिल के दर्द को बयान करते हैं. रोज़ डे 2020 (Rose Day 2020) पर उर्दू के मशहूर शायरों की ऐसी ही शायरी (Romantic Shayari) जिनमें फूलों के साथ ही कांटों का भी जिक्र है. Rose Day 2020 मौके पर कुछ ऐसी ही चुनींदा शायरी जो इश्क के साथ ही फूल और कांटों के रिश्ते को बयान करती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वैलेंटाइन वीक (Velentine Week) की शुरुआत 7 फरवरी से होती है. फर्स्ट डे रोज़ डे (Rose Day) होता है. प्रपोज डे (Propose Day) 8 फरवरी को होता है. चॉकलेट डे (Chocolate day) 9 फरवरी, टेडी डे (Teddy Day) 10 फरवरी, प्रॉमिस डे (Promise Day) 11 फरवरी, हग डे (Hug Day) 12 फरवरी, किस डे (Kiss Day) 13 फरवरी और 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) आता है.
Rose Day 2020 के मौके पर 'गुलाब' नहीं 'कांटों' पर ये है मशहूर शायरी...
अगरचे फूल ये अपने लिए ख़रीदे हैं
कोई जो पूछे तो कह दूंगा उस ने भेजे हैं
इफ्तिखार नसीम
कांटों से दिल लगाओ जो ता-उम्र साथ दें
फूलों का क्या जो सांस की गर्मी न सह सकें
अख्तर शीरानी
लोग कांटों से बच के चलते हैं
मैंने फूलों से जख्म खाए हैं
अज्ञात
फूलों की ताज़गी ही नहीं देखने की चीज़
कांटों की सम्त भी तो निगाहें उठा के देख
असअ'द बदायुनी
हम ने कांटों को भी नरमी से छुआ है अक्सर
लोग बेदर्द हैं फूलों को मसल देते हैं
अज्ञात
आज भी शायद कोई फूलों का तोहफा भेज दे
तितलियां मंडला रही हैं कांच के गुल-दान पर
शकेब जलाली
कुछ ऐसे फूल भी गुजरे हैं मेरी नजरों से
जो खिल के भी न समझ पाए जिंदगी क्या है
आजाद गुलाटी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं