फिल्म 'रॉकस्टार' के सीन में नरगिस फखरी को प्रपोज करते रणबीर कपूर.
- Propose Day पर इश्क के सुपरफनी फंडे
- फिल्मों में हीरो ने मजेदार अंदाज में किया प्रपोज
- चल रहा है वैलेंटाइन वीक
नई दिल्ली:
देश-दुनिया के लोग वैलेंटाइन्स वीक का जश्न मनाने में मग्न हैं. 8 फरवरी को Propose Day सेलिब्रेट किया जाता है. आज के दिन आशिक प्यार का इजहार अपनी महबूबा से करता है. वैसे, बॉलीवुड फिल्मों में हमने कई तरह के प्रपोजल्स देखे हैं. हीरो अपनी हीरोइन को पटाने के लिए कई रोमांटिक नुस्खे अपनाता है. कभी फूल, कभी रिंग तो अलग-अलग तरीके के गिफ्ट देकर, उसे प्रपोज करता है. इन रोमांटिक प्रपोजल से उलट फिल्मों में कई फनी इंसिडेंट भी दिखाए गए हैं. प्रपोज डे के मौके पर एक नजर 5 सबसे फनी बॉलीवुड प्रपोजल्स पर, जिसने अपनाने आपके लिए खतरों से खाली नहीं होगा...
Happy Propose Day 2018: लड़के ने सरेआम किया लड़की को प्रपोज देखें फिर क्या हुआ
महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'चीनी कम (2007)' में हीरोइन के पिता से उनकी बेटी का हाथ बाथरूम में मांगा था. साल 2011 में आई फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को बेहद फनी अंदाज में प्रपोज करते हैं. रणबीर की बातें सुनकर नरगिस का खून खौल उठता है.
देखें, वीडियो...
कोई घोड़ा लेकर पहुंचा तो किसी ने डायरेक्ट कही दिल की बात, इश्क के इजहार के सुपरहिट फंडे
इरोज नाऊ ने 5 फिल्मों के प्रपोजल सीन्स का एक वीडियो बनाया है, जो उनके हिसाब से बेस्ट बॉलीवुड प्रपोजल हैं. हालांकि, इन्हें ध्यान से देखकर साफ हो जाता है, कि यदि आप इन फंडो को रियल लाइफ में अपनाते हैं, तो आपका प्रपोजल रिजेक्ट होना तय है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Propose Day, Valentines Day 2018