विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2022

Happy Independence Day: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाइटों से जगमगाया अंबानी का घर एंटीलिया, खूबसूरती देख लोग बोले- 'शानदार अंबानी जी'

देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग अपने घर, ऑफिस और पसंदीदा जगहों को तिरंगे के रंग रंग रहे हैं. वहीं सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया हुआ है.

Happy Independence Day: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाइटों से जगमगाया अंबानी का घर एंटीलिया, खूबसूरती देख लोग बोले- 'शानदार अंबानी जी'
मुकेश और नीता अंबानी
नई दिल्ली:

देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग अपने घर, ऑफिस और पसंदीदा जगहों को तिरंगे के रंग रंग रहे हैं. वहीं सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया हुआ है. इस अभियान के तहत सरकार लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं. इस बीच देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने स्वतंत्रता दिवस में अपने आलीशान घर एंटीलिया को बेहद शानदार और खूबसूरत अंदाज में सजाया है.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया का है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे अंबानी परिवार को खूबसूरत लाइटों से सजा रखा है. इतना ही नहीं एंटीलिया के बाहर भी रास्ते पर भी खूबसूरत सजावट की गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ढेर सारी लाइटों से अशोक चक्र बनाया गया है.

इसके अलावा अन्य लाइटों से पूरे रास्ते को तिरंगे रंग से सजाया गया है. सोशल मीडिया पर एंटीलिया की सजावट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने अंबानी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, आजादी तो इन लोगों को मिली. दूसरे ने लिखा, शानदार अंबानी जी, बहुत खूबसूरत. अन्य लोगों ने भी मुकेश अंबानी के एंटीलिया के वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

आमिर खान 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़े, घर पर फहराया झंडा

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
75th Independence Day, Independence Day 2022, 15th August, 15th August 2022, Har Ghar Tiranga, Har Ghar Tiranga Abhiyan, Mukesh Ambani, Mukesh Ambani House, Mukesh Ambani House Antilia, Antilia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com