विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

महेश भट्ट को Birthday Wish करने के लिए आलिया ने शेयर किया पापा का ऐसा फोटो...

आलिया ने यह फोटो पोस्‍ट करते हुए अपने पिता के लिए संदेश लिखा, 'मेरी धूप मेरी बारिश, मेरे बुजुर्ग इंसान जिसने मुझे प्‍यार और दर्द दोनों सिखाए.'

महेश भट्ट को Birthday Wish करने के लिए आलिया ने शेयर किया पापा का ऐसा फोटो...
अपने पिता महेश भट्ट के साथ आलिया भट्ट.
  • फिल्‍ममेकर महेश भट्ट आज मना रहे हैं अपना 69वां जन्‍मदिन
  • आलिया भट्ट ने शेयर किया है पापा महेश भट्ट का स्‍पेशल फोटो
  • कुछ ही घंटों में आलिया के इस फोटो को मिले हैं लाखों लाइक्‍स
नई दिल्‍ली: फिल्‍ममेकर महेश भट्ट आज अपना 69वां जन्‍मदिन मना रहे हैं और उन्‍हें बॉलीवुड के कई सितारे बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन इन सारी बधाइयों के बीच उनकी दोनों बेटियों यानी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने बेहद खूबसूरत तरीके से उन्‍हें बर्थडे विश किया है. महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट ने अपने पिता का एक ब्‍लैक ऐंड वाइट फोटो पोस्‍ट किया है, जिसे देखकर कुछ समय तक को आप यह पहचान ही नहीं पाएंगे क‍ि यह महेश भट्ट ही हैं. हम दावे से कह सकते हैं कि महेश भट्ट का यह रूप शायद ही आपने देखा हो. आलिया ने यह फोटो पोस्‍ट करते हुए अपने पिता के लिए संदेश लिखा, 'मेरी धूप मेरी बारिश, मेरे बुजुर्ग इंसान जिसने मुझे प्‍यार और दर्द दोनों सिखाए. बेहद सनकी टीचर. जन्‍मदिन मुबारक मेरे दोस्‍त. जब भी मुझे जन्‍म मिले काश आप ही मेरे पिता बनें.'

आलिया के इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा, दिया मिर्जा, हुमा कुरैशी जैसे कई सितारों ने लाइक किया है.
 

 
 

A post shared by Alia (@aliaabhatt) on


वहीं महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने भी अपने पिता को जन्‍मदिन की शुभकमनाएं दी हैं. पूजा भट्ट, महेश भट्ट और उनकी पहली पत्‍नी किरण की बेटी हैं. पूजा ने पिता की एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें महेश भट्ट अपनी पत्‍नी किरण के साथ नजर आ रहे हैं और पूजा उनकी गोद में है.पूजा भट्ट ने पापा कि एक और फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है.
 


महेश भट्ट की पत्‍नी सोनी राजदान ने भी अपने पति को जन्‍मदिन की बधाई दी है.
 

महेश भट्ट का जन्‍म 20 सितंबर, 1948 में हुआ था. उन्‍होंने फिल्‍म 'मंजिलें और भी हैं' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्‍म 'सारांश' को मॉस्‍को अंतराष्‍ट्रीय फिल्‍म उत्‍सव में दिखाया गया था. महेश भट्ट 'गैंगस्‍टर', 'राज', 'मर्डर', 'कसूर', 'जख्‍म', 'तमन्ना', 'कसूर' जैसी फिल्‍मों का निर्माण किया है.

VIDEO: 'हसीना पारकर' की टीम से विशेष बातचीत



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Mahesh Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com