विज्ञापन

आलिया भट्ट की BAFTA में हो रही चर्चा, GUCCI गाउन में लगाए चार चांद, मंच पर कहा 'नमस्कार'

BAFTA 2026: आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स में शिरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं वह हिंदी स्पीच देते हुए नजर आ रही हैं.  

आलिया भट्ट की BAFTA में हो रही चर्चा, GUCCI गाउन में लगाए चार चांद, मंच पर कहा 'नमस्कार'
आलिया भट्ट बाफ्टा में छाईं
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट ने BAFTA 2026 के स्टेज पर जलवा बिखेरा. राजी एक्ट्रेस ने बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश का अवॉर्ड प्रेजेंट किया. वहीं उन्होंने स्टेज पर अवॉर्ड को इंट्रोड्यूस करते ही हिंदी में बात की. वहीं बाद में ग्लोबल ऑडियंस के लिए इंग्लिश में ट्रांसलेट किया. इसी के साथ आलिया ने BAFTA ऑडियंस को नमस्कार कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

BAFTA में आलिया भट्ट ने कहा नमस्कार

लव एंड वॉर एक्ट्रेस ने स्टेज पर कहा, नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं बनी है. अभी सबटाइटल ना देखें. मैं सिर्फ हिंदी में कह रही थी कि अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है. क्योंकि फिल्म अनगिनत आवाजों में बोलती है, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा को सेलिब्रेट करते हैं और वह भाषा हम सब अच्छे से बोलते हैं.” बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज का अवॉर्ड नॉर्वे की फिल्म सेंटिमेंटल वैल्यू को मिला है. 

ये भी पढ़ें: BAFTA 2026 full winners list: भारत की इस फिल्म के हाथ लगी बड़ी जीत, इस फिल्म ने 6 अवॉर्ड के साथ रचा इतिहास

आलिया भट्ट के लुक का रहा जलवा 

अपने पहले BAFTA नाइट के लिए आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर हॉलीवुड आइकन मर्लिन मुनरो की वाइब्स दिखाईं. दरअसल, एक्ट्रेस न एक कस्टम सिल्वर गुच्ची गाउन पहना था, जिसे सफेद स्टॉल से कवर किया गया था. इस लुक में फैंस एक्ट्रेस की तारीफें कर रहे हैं और फैंस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. 

फरहान अख्तर की फिल्म ने जीता अवॉर्ड

गौरतलब है कि बाफ्टा पुरस्कार में भारतीय मणिपुरी भाषा की कॉमेडी-ड्रामा फीचर फिल्म 'बूंग' को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. खास बात ये है कि फिल्म बूंग फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और फिल्म को डायरेक्ट लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है. बूंग इस साल की पहली भारतीय फिल्म है, जिसे बाफ्टा में नॉमिनेट किया गया था और अब फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट को डफली वाले गाने में लेने पर जया प्रदा ने किया गुस्सा? बोलीं- ये तो गलत बात है ना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com