HBD Arjun Kapoor: फराह खान ने शेयर की अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीर, सोनम ने भी खोला यादों का पिटारा

बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बर्थडे के दिन एक खास फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.

HBD Arjun Kapoor: फराह खान ने शेयर की अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीर, सोनम ने भी खोला यादों का पिटारा

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के जन्मदिन पर फराह खान ने साझा की तस्वीर

खास बातें

  • अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर फराह खान ने साझा की फनी तस्वीर
  • आज के दिन अर्जुन कपूर की उम्र हुई 34 साल
  • जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर ने भी खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का आज जन्मदिन है और उनकी उम्र आज 34 साल हो चुकी है. अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारों ने बर्थडे की बधाई दी है. वहीं बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बर्थडे के दिन एक खास लेकिन पुरानी फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की है. फराह खान (Farah Khan) के ट्विटर पर शेयर हुई यह फोटो उनके संगीत की है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ डांस कर रही हैं और फोटो में पीछे अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं. पुरानी फोटो होने के कारण अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इसमें अब के मुकाबले वजनदार लग रहे हैं. फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुई यह फोटो पोस्ट होने के बाद खूब वायरल भी हो रही है. 

सुहाना खान ने दोस्त के साथ किया धमाकेदार पोल डांस, थम नहीं रहा वीडियो देखने का सिलसिला

फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को आज चारों तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं. वहीं फराह खान (Farah Khan) ने इस फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई हो अर्जुन. तुम्हारी इस यात्रा पर मुझे गर्व है, जब से तुम मेरे संगीत में बिना बुलाए आए थे.' अपने इस कैप्शन के जरिए जहां एक तरफ फराह खान ने हल्के-फुल्के मूड में अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी. गौर हो कि दोनों अच्छे दोस्त माने जाते हैं. 

Kundali Bhagya Update: प्रीता और सृष्टि के कब्जे में आया किडनैपर, क्या खोलेगा शर्लिन का राज?


अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी बधाई दी. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए  उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. जाह्नवी कपूर द्वार साझा की गई फोटो में दोनों खूब मस्ती में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इनके अलावा अर्जुन कपूर की बहन जाह्नवी कपूर ने भी उन्हें बड़े ही खास अंदाज में बधाई दी. जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के अलावा अनशुला कपूर और खुशी कपूर दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा 'अर्जुन भईया जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हम सबको ऐसे प्यार देने के लिए और हमेशा खास जोक क्रैक करने के लिए आपका धन्यवाद.'

'राझणां' को हुए 6 साल पूरे तो स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. इसके बाद अर्जुन कपूर गुंडे, तेवर, 2 स्टेट्स, हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां, की एंड का और इंडियाज मोस्ट वॉन्टेज में नजर आए हैं. इसके अलावा अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में भी अपनी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...