अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह इन दिनों चर्चा में हैं. यह फिल्म सात जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन रिलीज से पहले हमारे बारह की कई लोगों ने आलोचना की है. साथ ही इस फिल्म के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है. इतना ही नहीं हमारे बारह के मेकर्स और कलाकारों का दावा है कि यह फिल्म करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जिसको लेकर हमारे बारह के कलाकारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और सुरक्षा की अपील की है.
इस सिलसिल में एनडीटीवी से बात करते हुए हमारे बारह के एक्टर अन्नू कपूर ने कहा है कि हमारे बारह के सभी एक्टर और डायरेक्टर को बीते दिनों मिली जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद आज उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. फिल्म रिलीज होने से पहले इस प्रकार की धमकी को लेकर मुख्यमंत्री ने हम सभी को सुरक्षा देने की बात कही है ऐसी प्रतिक्रिया उन्होंने मीडिया से बात चीत के दौरान व्यक्त की. गौरतलब है कि हमारे बारह फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बैकड्राप पर सेट है, जहां बढ़ रही आबादी के मुद्दे को मेनस्ट्रीम सिनेमा के जरिए उठाने की कोशिश की है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फिल्म में अश्विनी कालसेकर, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, अदिति भटपहरी और इशलिन प्रसाद जैसे कलाकार हैं. हमारे बारह महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले रोजमर्रा के मुद्दों पर रोशनी डालती है, साथ ही उन विषयों की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है जिन्हें अक्सर सभी द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है. बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, शिव बालक सिंह और संजय नागपाल द्वारा एक साथ प्रोड्यूस, त्रिलोक नाथ प्रसाद द्वारा को-प्रोड्यूस और कमल चंद्रा द्वारा डायरेक्टेड, हमारे बारह सिनेमाई मास्टरपीस बनने का वादा करती है. राजन अग्रवाल द्वारा लिखी गई कहानी गहराई के साथ जुड़ा महसूस कराने वाले सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डालती है.
वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं