विज्ञापन

3 दिन में भी नहीं निकली वरुण धवन की फीस,है जवानी तो इश्क होना है ने पहले वीकेंड में कमाए इतने करोड़

है जवानी तो इश्क होना है से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन पहले वीकेंड में फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी. तीन दिनों में 24 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म अब वीकडेज की अग्निपरीक्षा के लिए तैयार है.

3 दिन में भी नहीं निकली वरुण धवन की फीस,है जवानी तो इश्क होना है ने पहले वीकेंड में कमाए इतने करोड़
ओपनिंग वीकेंड में नहीं चला वरुण धवन की फिल्म का जादू!

इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. वरुण धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बड़े शोर-शराबे और उम्मीदों के बीच सिनेमाघरों में पहुंची थी. रोमांस, कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म पहले वीकेंड में वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी. दिलचस्प बात ये है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए वरुण धवन ने करीब 30 करोड़ रुपये फीस ली है, जबकि फिल्म तीन दिनों में कुल 24 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन कर पाई. यानी पहले वीकेंड की कमाई एक्टर की फीस के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी. अब फिल्म के सामने असली चुनौती वीकडेज में अपनी पकड़ बनाए रखने की है.

ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही OTT पर छाई धुरंधर 2, 50 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले वीकेंड में ही कर दिया बड़ा धमाका

रविवार को मिली राहत, लेकिन नहीं आया बड़ा उछाल

फिल्म की कमाई में रविवार को थोड़ी तेजी जरूर देखने को मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले और दूसरे दिन फिल्म की कमाई 7.50-7.50 करोड़ रुपये रही थी. ऐसे में रविवार को बढ़त तो मिली, लेकिन छुट्टी के दिन भी फिल्म डबल डिजिट का आंकड़ा नहीं छू पाई.

पहले वीकेंड में 24 करोड़ रुपये का कारोबार

तीन दिनों की कमाई को जोड़ें तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये रहा. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 28.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि बड़े स्टार और पॉपुलर रिलीज होने के बावजूद ये आंकड़े उम्मीदों से कम माने जा रहे हैं. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

बजट का आधा हिस्सा भी नहीं हुआ रिकवर

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'है जवानी तो इश्क होना है' करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इस हिसाब से फिल्म पहले वीकेंड में अपने बजट का लगभग 48 फीसदी हिस्सा ही रिकवर कर पाई है. आने वाले दिनों की कमाई तय करेगी कि फिल्म हिट की दौड़ में शामिल हो पाएगी या नहीं.

रिश्तों के ट्विस्ट से भरी है कहानी

फिल्म की कहानी जेस नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में रिश्तों और प्यार को लेकर कई उलझनें पैदा हो जाती हैं. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करते हैं. फिल्म में वरुण धवन के अलावा पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, कुब्रा सैत और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection, Bollywod, Enetrtainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com