विज्ञापन

चॉल में रहता है आमिर खान का सौतेला भाई, शादी के तीन दिन बाद ही बीवी की करता पिटाई- एक्स वाइफ ने खोले दर्दनाक सच

आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर उनकी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बड़े दावे किए हैं. ईवा का कहना है कि हैदर आज चॉल में रह रहे हैं, खाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं और शादी के तीसरे दिन से ही उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था.

चॉल में रहता है आमिर खान का सौतेला भाई, शादी के तीन दिन बाद ही बीवी की करता पिटाई- एक्स वाइफ ने खोले दर्दनाक सच
आमिर खान के सौतेले भाई पर पूर्व पत्नी का बड़ा दावा
NDTV

आमिर खान का नाम सामने आए तो लोगों की नजरें अपने आप उस खबर पर टिक जाती हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनके सौतेले भाई हैदर अली खान हैं. हैदर की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में ऐसा इंटरव्यू दिया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. उन्होंने दावा किया कि शादी के पहले सब कुछ बिल्कुल ठीक था, लेकिन शादी के तीसरे दिन से ही सब बदल गया. इतना ही नहीं, उन्होंने हैदर की आज की जिंदगी को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए हैं.

ये भी पढ़ें; कौन थे जॉन चाचा, जिन्हें प्यार करते थे सब बच्चे, 72 साल पहले थे इनके चर्चे, जिस हिंदी गाने के बिना अधूरा था दूरदर्शन का चित्रहार

18 दिन में कर ली थी शादी

ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कन्न बताया कि साल 2000 में उनकी मुलाकात हैदर अली खान से हुई थी. दोनों की पहचान सिर्फ 18 दिन पुरानी थी और इसी बीच उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया. ईवा का कहना है कि शादी से पहले हैदर का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था. इसलिए उन्हें कभी नहीं लगा कि आगे चलकर उन्हें इतनी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा.

तीसरे दिन बदल गया सब कुछ

ईवा ने इंटरव्यू में दावा किया कि शादी के तीसरे दिन से ही हैदर का व्यवहार बदल गया. उन्होंने आरोप लगाया कि हैदर उनके साथ मारपीट करने लगे और उन्हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी किया. उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर अचानक ऐसा क्यों हो रहा है. बाद में उन्हें पता चला कि हैदर स्किजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे.

अब चॉल में रह रहे हैं

ईवा ने हैदर की आज की जिंदगी को लेकर भी बड़ा दावा किया. उनके मुताबिक हैदर इस समय एक चॉल में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई बार उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते और वो बिना खाना खाए ही बाहर निकल जाते हैं. ईवा का कहना है कि बीमारी और दूसरी परेशानियों ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी.

बाहर से नहीं चलता था पता

ईवा ने बताया कि हैदर पहले एयरलाइन में केबिन क्रू की नौकरी करते थे. वो बाहर से बिल्कुल सामान्य नजर आते थे, इसलिए उन्हें कभी अंदाजा नहीं हुआ कि वो किसी गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं. बाद में बीमारी के बारे में जानने के बाद उन्हें कई बातें समझ आईं.

अब फिर चर्चा में आया खान परिवार

ईवा ग्रोवर के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर खान परिवार का नाम लोगों के बीच चर्चा का हिस्सा बन गया है. सोशल मीडिया पर उनके दावों को लेकर लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं. हालांकि, हैदर अली खान की तरफ से अब तक इस इंटरव्यू पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Hyder Ali Khan, Aamir Khan Brother, Bollywood, Enetrtainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com