विज्ञापन

गुलजार के बोल, पंचम दा की धुन और रेखा की शरारत, 45 साल पहले यूं सजा था दीदी के रिश्ते का मजेदार तराना, आशा भोसले ने बनाया कल्ट-क्लासिक

इस गाने को दिग्गज एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया गया है. इस गाने का नाम 'सुन सुन सुन दीदी तेरे लिए एक रिश्ता आया है' है. यह 1980 में आई फिल्म खूबसूरत का गाना है.

गुलजार के बोल, पंचम दा की धुन और रेखा की शरारत, 45 साल पहले यूं सजा था दीदी के रिश्ते का मजेदार तराना, आशा भोसले ने बनाया कल्ट-क्लासिक
सुन सुन सुन दीदी… खूबसूरत की वो मस्त आवाज़ जो आज भी दिल छू लेती है
NDTV

हिंदी सिनेमा में हंसी-मजाक पर बहुत से गाने बनते हैं. लोग इन गानों को सुन अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ खूब मस्ती मजाक भी करते हैं.  आज हम आपको ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहन की शादी के रिश्ता पर बना है और लड़की की छोटी बहन अपनी बहन के साथ मजाक कर उसे खूब चिढ़ाती है. इस गाने को दिग्गज एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया गया है. इस गाने का नाम 'सुन सुन सुन दीदी तेरे लिए एक रिश्ता आया है' है. यह 1980 में आई फिल्म खूबसूरत का गाना है.

गुलजार के बोल का जादू

इस गाने में रेखा का चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है. 'सुन सुन सुन दीदी तेरे लिए एक रिश्ता आया है' गाने को आशा भोसले की ठहाकेदार आवाज से सुपर हिट बनाया है. इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं जबकि फिल्म का म्यूजिक आर.डी. बर्मन ने दिया है. यह गाना दो बहनों की नटखट चिढ़ाने वाली दोस्ती का आईना दिखाता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म का खिताब जीता.

फिल्म की कास्ट और कहानी 

फिल्म खूबसूरत में अशोक कुमार, दीना पाठक, राकेश रोशन और रेखा की केमिस्ट्री फिल्म की जान है. डेविड अब्राहम और केष्टो मुखर्जी जैसे कलाकारों ने कॉमेडी को और निखारा. निर्मला घर को नियमों से चलाती हैं, लेकिन मंजू आकर सब नियमों को तोड़ती है और परिवार में खुशियां लौटाती है. ऋषिकेश मुखर्जी ने इसे रेखा के लिए खास बनाया था. फिल्म को तमिल, मलयालम और तेलुगु में रीमेक किया गया; 2014 की सोनम कपूर वाली खूबसूरत और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी इससे प्रेरणा ली.

फिल्म खूबसूरत ने 1981 फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्ट्रेस जीते. दीना पाठक को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस नॉमिनेशन मिला. यह ऋषिकेश मुखर्जी की बड़ी कमर्शियल सफलताओं में से एक रही. डेविड अब्राहम कनाडा से छुट्टी पर आए थे, ऋषिकेश ने उनके लिए सीन खास बनाया. रेखा ने पूरी फिल्म में पिगटेल पहने.

यह भी पढ़ें | न कोई बड़ा एक्शन, न भारी-भरकम बजट, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Khubsoorat Song, Asha Bhosle, Gulzar, Gulzar And RD Burman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com