विज्ञापन

क्या हाथ में दो विवाह रेखा होने पर होती हैं दो शादियां? जानें हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता

Do Vivah Rekha Ka Matlab Kya Hota Hai: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में दो विवाह रेखाएं होने के अलग-अलग संकेत माने जाते हैं. हालांकि, इसका मतलब दो शादियां होना निश्चित नहीं है. रेखाओं की बनावट से जुड़े ये निष्कर्ष पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं.

क्या हाथ में दो विवाह रेखा होने पर होती हैं दो शादियां? जानें हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं को देखकर विवाह, रिश्तों और वैवाहिक जीवन से जुड़े संकेतों की व्याख्या करने की मान्यता है. इनमें विवाह रेखा को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. कुछ लोगों के हाथ में एक की जगह दो विवाह रेखाएं दिखाई देती हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इसका मतलब दो शादियां होना है. हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र की पारंपरिक मान्यताओं में रेखाओं की संख्या के साथ-साथ उनकी बनावट, लंबाई और गहराई को भी देखा जाता है. आइए आचार्य मदन मोहन के अनुसार जानते हैं कि हथेली में दो विवाह रेखाएं होने का क्या मतलब माना जाता है.

दो विवाह रेखाओं का क्या होता है मतलब

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, हाथ में दो विवाह रेखाएं होने का सीधा मतलब दो शादियां होना नहीं माना जाता है. इन रेखाओं की बनावट और स्पष्टता के आधार पर अलग-अलग संकेत बताए जाते हैं. कुछ व्याख्याओं में इन्हें जीवन में भावनात्मक जुड़ाव या महत्वपूर्ण रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, केवल रेखाओं की संख्या के आाधार पर किसी व्यक्ति के विवाह या रिश्तों के भविष्य का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है.

दोनों विवाह रेखाएं गहरी हों तो क्या है मतलब?

अगर हथेली में दो विवाह रेखाएं स्पष्ट और गहरी दिखाई देती हैं, तो कुछ पारंपरिक मान्यताओं में इसे जीवन के दो महत्वपूर्ण भावनात्मक संबंधों की संभावना से जोड़ा जाता है. कुछ लोग इसकी व्याख्या एक से अधिक विवाह की संभाावना के रूप में भी करते हैं. हालांकि, यह कोई निश्चित संकेत नहीं है. केवल हथेली की रेखाओं को देखकर यह दावा नहीं किया जा सकताा कि किसी व्यक्ति की दो शादियां होंगी.

ये भी पढ़ें- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है

एक विवाह रेखा गहरी और दूसरी हल्की हो तो?

अगर एक विवाह रेखा गहरी और दूसरी हल्की दिखाई देती है तो हस्तरेखा की कुछ व्याख्याओं में इन्हें रिश्तों से जुड़े अलग-अलग भावनात्मक अनुभवों से जोड़कर देखा जााता है. लेकिन इसका अर्थ शादी या प्रेम संबंध होना निश्चित नहीं है. रेखाओं की बनावट के आधाार पर किसी के निजी जीवन के बारे में पक्की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है.

विवाह रेखा टूटी हो या दो हिस्सों में बंटी हो तो?

पारंपरिक हस्तरेखा मान्यताओं में टूटी हुई विवाह रेखा को रिश्तों में उतार-चढ़ाव और दो शाखाओं में बंटी रेखा को आपसी विचारों में अंतर से जोड़ा जाता है. हालांकि, ऐसी रेखाओं का मतलब रिश्ता टूटना या तलाक होना तय नहीं है. किसी भी रिश्ते की मजबूती आापसी समझ, बातचीत, भरोसे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें- Hast Rekha: क्या आपकी हथेली में भी दोमुखी है भाग्य रेखा? एस्ट्रोलॉजर ने बताया कब तक रहता है संघर्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Palmistry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com