विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2025

Ground Zero Box Office Collection: इमरान हाशमी को अक्षय कुमार से मिल रही कड़ी टक्कर, पहले दिन सिर्फ इतने पर सिमट गई ग्राउंड जीरो

Ground Zero को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है.

Ground Zero Box Office Collection: इमरान हाशमी को अक्षय कुमार से मिल रही कड़ी टक्कर, पहले दिन सिर्फ इतने पर सिमट गई ग्राउंड जीरो
Ground Zero Box Office
Social Media
नई दिल्ली:

तेजस प्रभा विजय देओस्कर के डायरेक्शन में बनी 'ग्राउंड जीरो' ने शुक्रवार (25 फरवरी) को अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक इमरान हाशमी के लीड रोल वाली इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 1 करोड़ रुपये कमाए. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले आई ग्राउंड जीरो ने अपने पहले दिन कुल 8.63 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं केसरी ने इसी शुक्रवार को 4.05 करोड़ की कलेक्शन की.

यह हाल के समय में इमरान हाशमी के लिए सबसे कम ओपनिंग में से एक है. ऐसा लगता है कि इसे अक्षय कुमार की 'केसरी 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. ग्राउंड जीरो बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी है जिन्होंने भारत के सबसे वांटेड आतंकवादियों में से एक राणा ताहिर नदीम, जिसे गाजी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, के खिलाफ 2003 के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी. इमरान हाशमी नरेंद्र की भूमिका निभा रहे हैं, उनकी पत्नी जया दुबे के रूप में सई ताम्हणकर और आदिला के रोल में जोया हुसैन हैं. मुकेश तिवारी, दीपक परमेश और ललित प्रभाकर भी लीड किरदारों में से हैं.

ग्राउंड जीरो ने 38 साल में श्रीनगर में रेड कार्पेट प्रीमियर कर भी इतिहास रचा. क्योंकि लंबे समय से यहां किसी फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ था. यह उस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी, जहां 1989 से अशांति के कारण सिनेमा हॉल बंद थे. इस बात ने कई लोगों को हैरान भी किया था. इससे फिल्म को सुर्खियां तो मिलीं लेकिन अभी दर्शक थियेटर तक पहुंचते नहीं नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ground Zero, Ground Zero Box Office, Ground Zero Collection, Ground Zero Day 1, Ground Zero Opening Day, Emraan Hashmi Movies, Ground Zero Box Office Report, Ground Zero Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com