आज कल शादियों में तरह-तरह की तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है. कभी रिवॉल्विंग स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन चक्कर काटते दिखते हैं तो कभी दूल्हा रोप पकड़ कर एंट्री मारता है. हालांकि कई बार तकनीक के चक्कर में कुछ ऐसा हो जाता है जिससे शादी का मजा भी किरकिरा हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं. ड्रोन से आ ही वरमाला को देख दूल्हा गुस्से से भर जाता है और फिर जो होता है उसे देख हर कोई हैरान है.
आखिर क्यों आया दूल्हे राजा को गुस्सा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान वरमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर सज-धज कर खड़े हैं. दुल्हन की सहेलियां भी साथ हैं और दूल्हे के घरवाले भी वहां मौजूद हैं. इस बीच स्टेज के ऊपर ड्रोन से वरमाला आती है. वरमाला दूल्हे के पास आती है और फिर ऊपर चली जाती है. ड्रोन से हो रही इस तरह की हरकतों को देख दूल्हा भी गुस्से से लाल हो जाता है. फिर ड्रोन जैसे ही नीचे आता है दूल्हा वरमाला पर झपटता है और ड्रोन को नीचे धड़ाम से पटक देता है. दूल्हा किसी तरह ड्रोन से वरमाला निकालता है और फिर दुल्हन को पहनाता है. दूल्हे की इस हरकत को देख ये तो साफ है कि उसे ये ड्रोन वाला आइडिया कुछ पसंद नहीं आया, लेकिन उसका ये अंदाज देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है.
आए गजब के कमेंट्स
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देकर दूल्हे के मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ओल्ड माइडसेट वाला लड़का लगता है. जबकि एक यूजर ने लिखा, इसे डॉक्टर को दिखाओ. वहीं कुछ यूजर्स शादियों में होने वाले इस तरह की तामझाम पर कमेंट करते भी दिखे और इस दूल्हे को सही ठहराया. एक यूजर ने लिखा, शादियों में ऐसे नौटंकी होती है तो दूल्हा क्या करे. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, आखिर इन सब की जरूरत ही क्या है.
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्नVIDEO: शाहिद कपूर बांद्रा में डबिंग स्टूडियो के बाहर हुए स्पॉट
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Groom, Groom Video Viral, Groom And Bride Video Viral, Groom Angry In Wedding, Indian Funny Video Viral









