विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

Viral Video: न बॉलीवुड और न ही हॉलीवुड में देखी होगी ऐसी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने मौके को यादगार बनाने के लिए खुद को लगाई आग

Viral Video: अपनी शादी को खास बनाने के लिए दुल्हा और दुल्हन ने खुद को ही आग लगा लिया है, वीडियो में दिख रहा यह कपल अमेरिका का है.

Viral Video: न बॉलीवुड और न ही हॉलीवुड में देखी होगी ऐसी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने मौके को यादगार बनाने के लिए खुद को लगाई आग
Viral Video: शादी को यादगार बनाने के लिए कपल ने खुद को लगाया आग
नई दिल्ली:

किसी के भी जीवन में शादी का दिन बेहद खास होता है. दुल्हा – दुल्हन अपने इस खास दिन के यादों को जिंदगी भर के लिए संजोए रखने के लिए खास प्लानिंग करते हैं. यही वजह है कि इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग या थीम बेस्ड शादियां चलन में है. हर शादी में इस बात पर फोकस किया जाता है कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री कैसे हो. यह खास प्लानिंग कई बार क़ॉमेडी में बदल जाती है तो कई बार कपल का मजाक बन जाता है और कई बार चोटें भी आ जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपल खुद को ही आग लगाकर भाग रहा है. 

जीहां भारतीय शादियों में दुल्हा- दुल्हन को अग्नि के फेरे लेते हुए आपने देखा होगा, लेकिन इस शादी में दुल्हा और दुल्हन ने खुद को ही आग लगा लिया है. वीडियो में दिख रहा यह कपल अमेरिका का है. उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया, जिससे  शादी में आए मेहमान तक डर गए. उन्होंने पहले अपने कपड़ों पर आग लगाई और इस तरह उन्होंने अपनी शादी में एंट्री ली. 

कौन है कपल 

वीडियो में दिख रहे कपल का नांम Gabe Jessop और Ambyr Bambyr है. दोनों ही स्टंट करते हैं. उन्होंने अपनी शादी को खास बनाने के लिए शादी में स्टंट करने के साथ एंट्री करने की प्लानिंग की. इसे देख कर हर कोई हैरान रह गया. कई लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आया है तो वहीं कई लोगों ने इस बेवकूफाना कहा है. वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी है कि यह देख कर अपनी शादी में ऐसा कुछ ना करें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं. उनके साथ एक्सपर्ट्स की एक पूरी टीम होती है और किसी भी स्थिति से तुरंत बचा लेती है.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gabe Jessop, Ambyr Bambyr, Wedding, Wedding Funny Video, Wedding Album, Wedding 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Stunt Couple, Fire Wedding, Viral Video, Wedding Video, Wedding Day Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com