विज्ञापन

गोविंदा के साथ लिमिट क्रॉस कर गया पैपराजी! सिक्योरिटी वाले ने मारा धक्का तो बढ़ा हंगामा, देखें वीडियो

गोविंदा की सिक्योरिटी ने जब एक्टर का बचाव करने की कोशिश की तो वहां अलग ही हंगामा मच गया. अब एक्टर ने मैनेजर ने पूरी घटना के बारे में खुलकर बताया है.

गोविंदा के साथ लिमिट क्रॉस कर गया पैपराजी! सिक्योरिटी वाले ने मारा धक्का तो बढ़ा हंगामा, देखें वीडियो
पैपराजी से भिड़ गए गोविंदा के सिक्योरिटी वाले
Social Media
नई दिल्ली:

गोविंदा एक इवेंट के बाद ऐसे विवाद में फंस गए हैं जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी. बता दें कि ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी सिक्योरिटी टीम और पैप्स (फोटोग्राफरों) के बीच कहा-सुनी हो गई थी. कुछ ही मिनटों में यह घटना तेजी से वायरल हो गई और नेटिजन्स का ध्यान खींचा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इस झड़प के बाद स्टार ने माफी मांगी थी. हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा कुछ और ही बता रहे हैं. 

क्या बोले गोविंदा के मैनेजर?

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुपरस्टार को लेकर चल रही इन रिपोर्ट्स पर अपनी स्टेटमेंट दी है और सभी दावों को सिरे से नकार दिया है. News9 Live की रिपोर्ट के मुताबिक सिन्हा ने कहा, "इसमें गोविंदा की कोई गलती नहीं थी तो फिर वह माफी क्यों मांगेंगे?" उन्होंने आगे कहा, "गोविंदा एक ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने गए थे जबकि पैपाराजी एक रिस्ट्रिक्टेड एरिया में उनका इंटरव्यू लेना चाहते थे. सिक्योरिटी स्टाफ तो बस अपनी ड्यूटी निभा रहा था."

गोविंदा के मैनेजर ने आगे यह भी बताया कि भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में मौजूद हर किसी को पहचान पाना सिक्योरिटी कर्मियों के लिए हमेशा मुमकिन नहीं होता. गोविंदा की सिक्योरिटी टीम का बचाव करते हुए उनके मैनेजर ने कहा, "भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में सिक्योरिटी कर्मियों को हमेशा यह पता नहीं होता कि कौन कौन है. उन्होंने उस शख्स को रोका, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. ऐसी बातें तो होती ही रहती हैं." उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि उन्हें भी कई बार सिक्योरिटी कर्मियों ने रोका है और कहा कि जब सिक्योरिटी कर्मी बस अपना काम कर रहे थे, तो बेवजह हंगामा खड़ा करने का कोई मतलब नहीं था.

Latest and Breaking News on NDTV

गोविंदा हाल ही में मुंबई में हुए 'मिसेज इंडिया क्वीन पहचान मेरी सीजन 4' के ग्रैंड फिनाले में नजर आए थे. उन्हें इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. जैसे ही गोविंदा बाहर निकले पैपाराजी उनकी तस्वीरें खींचने और उनसे बातचीत करने के लिए उनके आस-पास जमा हो गए. 

इसी अफरा-तफरी के बीच, सिक्योरिटी गार्ड्स में से एक ने कथित तौर पर एक पैपाराजी को धक्का दे दिया, क्योंकि वह भीड़ को गोविंदा से दूर रखने की कोशिश कर रहा था. इस पर एक पैपाराजी ने तुरंत रिएक्शन देते हुए कहा, "आप यह क्या कर रहे हैं? आप मुझे हाथ क्यों लगा रहे हैं?" इस पूरे हंगामे के दौरान भी गोविंदा शांत रहे और उन्होंने उस पैपाराजी को अपना दोस्त कहा.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के गुस्से से घबराए पैप्स भाईजान को देखते ही कहने लगे SORRY, दबंग खान ने कहा- जोर से बोलो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Viral Fight, Govinda Viral Video, Govinda Paps Viral Video, Govinda Paps Clash, Govinda Security Fight, Govinda Fight, Govinda Fight Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com