विज्ञापन

गोविंदा की इकलौती फिल्म, जिसमें पहली बार बने विलेन, बनीं करिश्मा कपूर के साथ आखिरी मूवी, हुई फ्लॉप 

Govinda Karisma Kapoor Last Film: गोविंदा की 26 साल पहले रिलीज हुई वह इकलौती फिल्म, जिसमें वह पहली और आखिरी बार विलेन बने थे. वहीं करिश्मा कपूर के साथ यह सुपरस्टार की आखिरी फिल्म थी. 

गोविंदा की इकलौती फिल्म, जिसमें पहली बार बने विलेन, बनीं करिश्मा कपूर के साथ आखिरी मूवी, हुई फ्लॉप 
गोविंदा की पहली और आखिरी फिल्म, जिसमें बने थे विलेन
नई दिल्ली:

गोविंदा बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने 80 के दशक में फिल्मों की दुनिया में एंट्री की और 90 के दशक में बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए. वहीं आज भी उनकी हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और आंटी नंबर वन जैसी फिल्मों की चर्चा रहती है. लेकिन अब वह 120 फिल्मों के करियर के बाद बॉलीवुड से दूर हैं. हालांकि फैंस उनकी करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ जोड़ी को बड़े पर्दे पर मिल करते हैं. लेकिन हम आपको गोविंदा की उस फिल्म के बारे में आज बताने वाले हैं, जिसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और आखिरी बार करिश्मा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली. 

गोविंदा पहली बार बने विलेन

हम बात कर रहे हैं 2000 में रिलीज हुई शिकारी की. IMdb के मुताबिक, गोविंदा ने इस फिल्म में पहली बार नेगेटिव रोल निभाया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी. हालांकि यह फिल्म कमर्शियल सक्सेस का टैग हासिल नहीं कर पाई और 7.25 करोड़ के बजट में 9.08 करोड़ की ही कमाई हासिल कर पाई. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- 12 जून को कंगना रनौत vs दिलजीत दोसांझ बॉक्स ऑफिस क्लैश, इम्तियाज अली बोले- 'हमने पहले अनाउंस किया था

आखिरी बार करिश्मा कपूर और गोविंदा दिखे साथ

गोविंदा और करिश्मा कपूर 90 के दशक की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं, जिन्होंने साथ में 10 फिल्मों में काम किया. इसमें मुकाबला, राजा बाबू, दुलारा, प्रेम शक्ति, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जाएगी का नाम शामिल है. वहीं 2000 में शिकारी वह फिल्म बनी, जिसमें आखिरी बार करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी देखी गई. हालांकि साजन चले ससुराल के बाद गोविंदा, करिश्मा और तब्बू की दोबारा जोड़ी देखने को मिली थी. 

रिलीज होने में लगा टाइम

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 1997 में बननी शुरू हुई थी. लेकिन कई कारणों के चलते फिल्म 2000 तक रिलीज नहीं हुई. 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com