विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों से बेटी टीना आहूजा हुईं परेशान, बोलीं- मैं कोई साधू नहीं हूं

गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने पेरेंट्स के तलाक की खबरों पर रिएक्शन आया है और यह कहा कि बचपन से देख रही हूं. 

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों से बेटी टीना आहूजा हुईं परेशान, बोलीं- मैं कोई साधू नहीं हूं
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक पर बेटी का आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा की शादी की चर्चा पिछले काफी दिनों से है. हालांकि इन रुमर्स ने ना सिर्फ कपल की जिंदगी पर बल्कि उनके बच्चों की जिंदगी पर भी असर डाला. हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने पेरेंट्स की जिंदगी पर आ रही अफवाहों से कैसा असर पड़ा. वहीं द फ्री प्रेस जर्नल  को दिए इंटरव्यू में कहा, यह मैं बचपन से देख रही हूं. कुछ कहानियां थीं. हर दशक में एक नई स्टोरी आ जाती है. पहले यह मैग्जीन में होता था. फिर यह इंटरनेट पर आ गया और अब यह इंस्टाग्राम और यूट्यूब की दुनिया में आ गया है. देखो हम इंसान हैं. तो जाहिर हैं कि आपको परेशानी होगी. जब कोई सच नहीं है फिर भी आपको ऐसा लगता है कि बढ़ा चढ़ाकर चीजें खींची जा रही हैं. 

टीना आहूजा ने कहा- यह बहुत डिस्टर्बिंग है

आगे टीना ने कहा, क्लिकबेट कहीं से आता है और दूसरी स्टोरी क्रिएट होती है. मैं कोई संत नहीं हूं, जिसपर असर नहीं पड़ेगा. यह बहुत डिस्टर्बिंग है. हां लेकिन आपको इस इंडस्ट्री में या जिंदगी की किसी भी इंडस्ट्री में मोटी चमड़ी का बनना पड़ता है. जब आप सच जानते हैं और यह कहां से आ रहा है इसके बारे में जानते हैं तो बेहतर है कि कोई रिएक्शन ना दें और खुद पर और आपकी हेल्थ पर असर ना पड़ने दे. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया कालजयी

सुनीता आहूजा ने लगाया था गोविंदा पर चीटिंग का आरोप

मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर का हिंट दिया. उन्होंने कहा, मुझे इस नाम से नफरत है. यह बहुत प्रॉब्लम करने वाला है. इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि इसी नाम की औरत से गोविंदा का अफेयर है. हालांकि बाद में गोविंदा ने कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया और अफवाहों पर विराम लगाया. 

गोविंदा ने एएनआई से कहा, मेरी कोई भी हीरोइन यह नहीं कह सकती कि मैंने उन्हें हरैस किया और किसी के बारे में बुरा कहा. जो नाम वह (सुनीता) मेंशन कर रही हैं कोमल. मैं उनका शुक्रगुजार हूं.  मैं आज बचा हुआ हूं क्योंकि उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप बैठी हैं. इस सिचुएशन में आज के यंगस्टर्स कह देते. 

सुनीता आहूजा ने फिर किया गोविंदा पर वार

हाल ही में लाफ्टर शेफ्स 3 में सुनीता आहूजा नजर आई थीं. जहां उन्होंने एक बार फिर गोविंदा पर वार किया और उनके खुद के गोली मारने वाले एक्सीडेंट पर तंज कसा. उन्होंने शो में कहा, कश्मीरा मैं तुम्हें एक चीज कहना चाहती हूं. जो व्यक्ति अपनी वाइफ का सम्मान करता है वह हीरो है. जो अखियों से गोली मारता है. जहां तीसरी पार्टी पे चला जाता है तो घुटने पे गोली मारे.   

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की सासूमां की 5 फोटो, हिंदी सिनेमा की कहलाती थीं ब्यूटी क्वीन, बेटी सायरा को दामाद से था मिलवाया

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Tina Ahuja, Govinda Daughter, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com