विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2022

गोविंदा के हमशक्ल को देखकर वाइफ सुनीता हुई कन्फ्यूज, बोलीं- ये तो ‘कार्बन कॉपी’ है

गोविंदा शनिवार को पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा अपनी कार से बाहर निकलते हैं और अपने डोपेलगैंगर से मिलते हैं.

गोविंदा के हमशक्ल को देखकर वाइफ सुनीता हुई कन्फ्यूज, बोलीं- ये तो ‘कार्बन कॉपी’ है
गोविंदा के हमशक्ल को देखकर वाइफ सुनीता हुई कन्फ्यूज
नई दिल्ली:

गोविंदा शनिवार को पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा अपनी कार से बाहर निकलते हैं और अपने हमशक्ल से मिलते हैं. वीडियो में उनके हमशक्ल ने उनके पैर छुए और उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया. उन दोनों पर एक साथ देख कर वाइफ सुनीता ने पैपरात्जी से कहा, 'कार्बन कॉपी है ये दोनों.' गोविंदा और उनके डुप्लीकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वे दोनों चश्मा पहने नजर आए. 

जहां एक्टर ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक शर्ट और एक मैचिंग स्टोल कैरी किया था, वहीं उनके डॉपेलगैंगर ने रेड कलर का पैंटसूट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी. वीडियो में गोविंदा के डुप्लीकेट उन्हें हिंदी में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''सर, मैं आपसे कई साल पहले मिला था.'' फिर उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर एक साथ अपनी पुरानी तस्वीर दिखाई, जिसे '23 साल पहले' क्लिक किया गया था. एक्टर ने जवाब दिया और कहा, "बहुत प्यारा."

जैसे ही वह सुनीता के साथ एयरपोर्ट के गेट की ओर बढ़े, गोविंदा ने पापराज़ी से कहा, 'मुझे यह अच्छा लग रहा है.' इंस्टाग्राम पर एक पपराज़ो के अकाउंट पर साझा किए गए अपने डॉपेलगैंगर के साथ गोविंदा के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक व्यक्ति ने पूछा, "भाई असली कौन सा है?" 

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में में गेस्ट के रुप में दिखाई दिए. गोविंदा और सुनीता 11 मार्च, 1987 को शादी के बंधन में बंधे. वे बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन के माता-पिता हैं. टीना ने 2015 में सेकेंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. गोविंदा ने 1986 की फिल्म इलज़ाम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और तब से 165 से अधिक हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda Doppelganger, Govinda Doppelganger Photo Viral, Govinda Wife Sunita Ahuja, Govinda News, Govinda Latest Photo, Govinda Doppelganger Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com