विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

गोविंदा ने 'हुस्न है सुहाना' गाने पर शक्ति मोहन के साथ किया रोमांटिक डांस, धमाकेदार Video हुआ वायरल

गोविंदा (Govinda) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

गोविंदा ने 'हुस्न है सुहाना' गाने पर शक्ति मोहन के साथ किया रोमांटिक डांस, धमाकेदार Video हुआ वायरल
गोविंदा (Govinda) ने 'हुस्न है सुहाना' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • गोविंदा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्टर 'हुस्न है सुहाना' गाने पर धमाकेदार डांस करते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर गोविंदा (Govinda) अपने डांस से लाखों लोगों के दिलों को जीतते हैं. गोविंदा ने अपने डांस से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है. आज भी एक्टर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसरों में लिया जाता है. हाल ही में गोविंदा (Govinda Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डांस के किंग कोरियोग्राफर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) के साथ अपने स्ट्रीट स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. गोविंदा के वीडियो को 'मुंबई डांसर्स' के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया है. 

A post shared by Mumbai Dancers (@mumbaidancers_) on

इस वीडियो में गोविंदा (Govinda) और शक्ति मोहन (Shakti Mohan) 'हुस्न है सुहाना (Hushn Hai Suhana Song)' गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में गोविंदा का स्टाइल फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक वीडियो को 34 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में एक्टर के एक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं. गोविंदा के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बाबा का ढाबा: आरोपों पर क्या बोले YouTuber गौरव वासन | Baba ka Dhaba: Blogger Refutes Allegations

बता दें कि गोविंदा (Govinda Video) ने 1980 के दशक में एक एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. और 90 के दशक में एक कॉमेडी हीर के रूप में खुद को फिर से स्थापित किया. उनकी इल्जम, हत्या, जीते हैं शान से और हम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नाम कमाया था. 1992 की रोमांटिक फिल्म शोला और शबनम में युवा एनसीसी कैडेट की भूमिका निभाई थी, जिसे खूब सराहा गया था. हालांकि, गोविंदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं. लेकिन वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Video, Govinda Video Viral, Govinda Dance, Govinda Dance On Hushn Hai Suhana Song, Shakti Mohan, Govinda Dance With Shakti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com