विज्ञापन

गोविंदा ने खुलेआम करण जौहर को दी धमकी, बोले- कहीं मेरे हाथ लग गया तो...

अक्सर मजाकिया मूड में रहने वाले गोविंदा ने करण जौहर को खुल्ले में धमकी दी है कि अगर उन्होंने मिसबिहेव किया तो वो उन्हें प्रसाद देंगे.

गोविंदा ने खुलेआम करण जौहर को दी धमकी, बोले- कहीं मेरे हाथ लग गया तो...
करण जौहर पर भड़के गोविंदा ने मीडिया के सामने दी डायरेक्टर को धमकी

फिल्म एक्टर गोविंदा यूं तो काफी मजाकिया किस्म के शख्स हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो इंडस्ट्री के ही एक नामी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर पर भड़कते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं गोविंदा ने उन्हें धमकी तक दे डाली है कि करण ने अपने काम करने का तरीका नहीं बदला तो वो उन्हें सबके सामने रजनीकांत स्टाइल में प्रसाद देंगे. चीची मामा का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आप भी देखें गुस्से में गोविंदा ने करण जौहर को क्या-क्या कहा? 

ये भी पढ़ें: अब जल्द जेल से बाहर होंगे राजपाल यादव? सलमान खान से लेकर अजय देवगन आए मदद के लिए आगे

‘वाइफ हसबैंड पर शक करने लगती है और हसबैंड वाइफ पर'

दरअसल, बीते कुछ महीनों से खबरें हैं कि सुनीता और गोविंदा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता कई इंटरव्यूज में गोविंदा की बुराई कर चुकी हैं, हालांकि एक्टर ने कभी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बात नहीं की. पर हाल ही में एएनआई से बात करते हुए गोविंदा, करण जौहर पर बुरी तरह भड़के हैं.

क्या बोले हीरो नंबर 1

एक्टर ने कहा ‘सुनीता और मेरे बीच जो कुछ भी हुआ उसका सबसे बड़ा नुकसान बताता हूं. किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी है. माय नेम इज गोविंदा या ऐसा ही कुछ है, गोविंदा मेरा नाम, ऐसा ही कुछ है मुझे ठीक से याद नहीं है. मुझे लगता है कि वो फिल्म करण जौहर की थी. उसका सब्जेक्ट था कि गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है और वाइफ और हसबैंड की भगदड़ हो जाती है. फिर वाइफ हसबैंड पर शक करने लगती है और हसबैंड वाइफ पर.'

'ऐसा प्रसाद दूंगा कि...' 

आगे गोविंदा ने कहा ‘पर्सनल लाइफ के अंदर कभी-कभी स्टोरी डालने का प्रयास किया जाता है. हाय... कहीं मेरे हाथ लग गए... तो आदरणीय रजनीकांत की तरह इतना मैं प्रसाद दूंगा... और बीच महफिल के अंदर दूंगा मैं वादा करता हूं. नो मिसबिहेव प्लीज, मैं रिक्वेस्ट करता हूं हाथ जोड़कर. मजाक हर जगह पर हर तरह से अच्छा नहीं लगता है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com