विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

जेमी लीवर ने उतारी गोविंदा की वाइफ की नकल, पीछे से आ गईं सुनीता आहूजा, देखें वीडियो

जेमी लीवर ने लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा के सामने उन्हीं की मिमिक्री करते हुए नजर आ रही हैं. 

जेमी लीवर ने उतारी गोविंदा की वाइफ की नकल, पीछे से आ गईं सुनीता आहूजा, देखें वीडियो
जेमी लीवर के वीडियो में सुनीता आहूजा
नई दिल्ली:

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर अपनी मिमिक्री के लिए मशहूर हैं. वहीं फराह खान और सुनीता आहूजा की उनकी परफेक्ट नकल के सभी फैन हैं. इसी बीच एक्ट्रेस और कॉमेडियन ने अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा के साथ नजर आ रही हैं. वहीं उन्हीं के सामने मिमिक्री करती हुई दिख रही हैं. वीडियो को देख फैंस की भी हंसी छूट गई है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है. और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

जेमी लीवर ने शेयर किया नया वीडियो

ऑन पॉपुलर डिमांड कैप्शन के साथ जेमी लीवर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुनीता आहूजा की तरह नकल करते हुए कहती हैं, वेलकम टू माय व्लॉग और आप लोगों ने इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.आज सुबह मेरा मंदिर भी हो गया. सब हो गया और अभी मैं एक ब्रांड सूट के लिए आई हूं, जिसके लिए मैं अभी मेकअप करुंगी. इसके बाद वह खूब हंसती हुई नजर आती हैं. लेकिन फिर सुनीता आहूजा की एंट्री होती है और वह सेम स्टाइल में हंसती हुई दिखती हैं. 

ये भी पढ़ें: जॉनी लीवर की बेटी जल्द करने वाली हैं शादी, लेकिन इस शादी से जुड़ी है एक शर्त

जेमी लीवर के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

इस वीडियो पर फैंस ने जेमी लीवर की तारीफ की है. वहीं हंसने वाली इमोजी शेयर की है. एक यूजर ने लिखा, आप कितनी रियल हैं जेमी. हमें गर्व है कि हमारी इंडस्ट्री में इतने अच्छे एक्टर हैं और सुनीता मैम को भी सलाम, जिन्होंने ह्यूमर को सिर्फ ह्यूमर के तौर पर लिया, प्रेस्टीज पॉइंट के तौर पर नहीं. दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर्ब. 

जेमी लीवर के बारे में

बता दें, जेमी लीवर ने 'कॉमेडी सर्कस के महाबली' जैसे रियलिटी शो से टीवी पर अपनी पहचान बनानी शुरू की थी, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी मिमिक्री और कॉमिक वीडियो से लाखों लोगों को हंसाया. उनकी कंगना रनौत, फराह खान और श्रीदेवी की मिमिक्री सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रही है. इसके अलावा 2015 में 'किस किस को प्यार करूं' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद वह 'हाउसफुल 4', 'भूत पुलिस', 'क्रैक' और 'यात्रियों' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: जॉनी लीवर की बेटी बनीं सारा अली खान, उतारी ऐसी नकल कि फैंस की छूटी हंसी, कर डाली जेमी लीवर से ये डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamie Lever, Sunita Ahuja, Govinda Wife, Jamie Lever Mimicry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com