विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

सलमान खान ने कपिल शर्मा को दी पटखनी, दुनिया के टॉप 10 टीवी शो में इस पोजिशन पर 'बिग बॉस'

साल 2017 में गूगल पर दुनियाभर के टॉप 10 टीवी शो में इंडिया के दो ऐसे शो जिन्होंने काफी पॉपुलर रहा.

सलमान खान ने कपिल शर्मा को दी पटखनी, दुनिया के टॉप 10 टीवी शो में इस पोजिशन पर 'बिग बॉस'
  • भारत के दो टीवी शो को गूगल में ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में मिली जगह
  • द कपिल शर्मा शो और बिग बॉस ने बनाई जगह
  • टॉप पर रहा अमेरिका का 'स्ट्रेंजर थिंग्स' शो
नई दिल्ली:

साल 2017 में गूगल पर दुनियाभर के टॉप 10 टीवी शो में इंडिया के दो ऐसे शो जिन्होंने काफी पॉपुलर रहा. बिग बॉस शुरू होने से पहले कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबली पॉपुलर शो रहा, लेकिन कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर से विवाद होने के बाद ये शो की पॉपुलरिटी काफी कम हो गई और हालत यह गई कि शो को बंद करना पड़ गया. वहीं इसी दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस' ने इसकी जगह ले ली. बिग बॉस सीजन 11 शो गूगल पर इतना लोकप्रिय हुआ कि कपिल शर्मा के शो को पछाड़ दिया.

पढ़ें: Bigg Boss 11: अर्शी के प्रेग्नेंट होने के बाद, हितेन ने बनाई अपनी ऐसी हालत

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट गूगल ने रिलीज किया है. इस लिस्ट में भारत के भी दो टीवी शो को भी टॉप 10 में जगह मिली. 'बिग बॉस' जहां ग्लोबली 6वीं पोजिशन पर रहा तो वहीं 'द कपिल शर्मा शो' को 9वां स्थान मिला.

गूगल द्वारा रिलीज की गई टॉप 10 टीवी शो में पहले पोजिशन पर अमेरिका की साइंस फिक्शन हॉरर वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' रही. तो वहीं दूसरे पोजिशन पर अमेरिका की ही ड्रामा-मिस्ट्री वेस सीरीज '13 रिजन्स ह्वाई' ने जगह बनाई. तीसरे स्थान पर बिग बॉस जैसा ब्राजील का शो 'बिग ब्रदर ब्राजील' ने हासिल की.


VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' सीरीज को गूगल ने टीवी शो के टॉप 10 में चौथा स्थान मिला. वहीं पांचवें पर आयरन फिस्ट तो सातवें पर 'रिवरडेल' रही. आठवें पोजिशन पर 'अमेरिकन गॉड्स' और दसवें में 'माइंडहंटर' को जगह मिली.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Trends, Bigg Boss, Bigg Boss 11, The Kapil Sharma Show, Year In Search 2017, TV Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com