विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

कार्तिक आर्यन की दीवानी हुई यह लड़की, सबके सामने घुटनों के बल बैठ यूं किया प्रपोज- देखें थ्रोबैक Video

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की उन्हें प्रपोज करती दिख रही है.

कार्तिक आर्यन की दीवानी हुई यह लड़की, सबके सामने घुटनों के बल बैठ यूं किया प्रपोज- देखें थ्रोबैक Video
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का वीडियो वायरल
  • कार्तिक आर्यन की दीवानी हुई यह लड़की
  • सबके सामने घुटनों के बल बैठ यूं किया प्रपोज
  • वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फीमेल फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है. उनका फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी एक फैन घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करती हुई दिख रही है. कार्तिक आर्यन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. उनके इस वीडियो को 'फिल्मी ज्ञान' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. फैन्स को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Video) का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. 

Housefull 4 पर आया इस एक्टर का रिएक्शन, कहा- जूनियर बच्चन ने बिल्कुल सही फैसला लिया...

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो नहीं मान रही है. कार्तिक आर्यन ने बाद में जाकर उसके साथ सेल्फी भी खिंचाई. यह पहला मौका नहीं है जब उनका कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो, इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं. बीते दिनों कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की अचानक से उनके गाल खींच देती है. इस वीडियो को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से खुद शेयर किया था. 

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 8: करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' की आठवें दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

फैन्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे. वहीं, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्णा कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Girl Propose Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com