मलाइका अरोड़ा ने बतौर एक्ट्रेस भले ही कम फिल्में की हों, लेकिन उनके आइटम सॉन्ग लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं. सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर मलाइका का धमाकेदार डांस देखने के बाद लोग उनके फैन हो गए थे. ये गाना अब तक लोगों को रील्स बनाने पर मजबूर कर रहा है. हाल ही में एक लड़की ने मलाइका के इस गाने पर साड़ी पहन कर गजब का डांस किया और इसकी रील पोस्ट की. इस रील को देखकर वाकई लोग इस लड़की के मूव्स के कायल हो गए हैं.
मुन्नी बदनाम हुई पर किया डांस
रीता मंडल नाम की इस डांसर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुन्नी बदनाम हुई गाने पर जबरदस्त डांस किया है. ओरिजिनल गाने में मलाइका ने घाघरा पहना था और यहां पर रीता ने साड़ी पहन कर इस गाने पर डांस किया है. हालांकि रीता की खासियत भी यही है कि वो हर गाने पर साड़ी और पूरे कपड़े जैसे सूट सलवार, लहंगा आदि पहन कर धमाकेदार डांस करती हैं. रीता का ये डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. आमतौर पर लोग कहते हैं कि साड़ी में डांस करना मुश्किल होता है लेकिन इस लड़की ने साड़ी में आइटम डांस करके लोगों को हैरान कर डाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये लड़की शानदार डांसर है और अपने डांस के वीडियो इंस्टा हैंडल पर शेयर करती रहती है. उनके लाखों फॉलोअर्स भी हैं जो इसके हर वीडियो को दाद देते रहते हैं. इस वीडियो को भी लोग पसंद कर रहे हैं. जिस तरह रीता के डांस मूव्स हैं, उसे देखकर लगता है कि वो प्रोफेशनल डांसर हैं और वो हर डांस को काफी आसानी से कर लेती हैं. एक यूजर ने उनके डांस को देखकर लिखा है -वाकई काफी सुंदर डांस है. वहीं कई लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर रीता का हौसला बढ़ाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं