विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2023

Ghoomer Box Office Collection Day 3: 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के आगे अभिषेक बच्चन की फिल्म ने टेके घुटने, तीन दिन में 'घूमर' ने कमाए कुल इतने रुपये

अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. उनकी इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से है. फिल्म घूमर क्रिकेट बेस्ड फिल्म है

Ghoomer Box Office Collection Day 3: 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के आगे अभिषेक बच्चन की फिल्म ने टेके घुटने, तीन दिन में 'घूमर' ने कमाए कुल इतने रुपये
'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के आगे अभिषेक बच्चन की फिल्म ने टेके घुटने
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. उनकी इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से है. फिल्म घूमर क्रिकेट बेस्ड फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ सैयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म घूमर की कई समीक्षकों ने तारीफ की है, लेकिन अभिषेक बच्चन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओएमजी 2 के सामने संघर्ष करती हुई नजर आ रही है.

दरअसल फिल्म घूमर को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है. अभिषेक बच्चन की इस फिल्म ने कुल 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म घूमर ने अपने पहले 85 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे ने अच्छा उछाल देखने को मिला. घूमर ने अपने दूसरे दिन 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तीसरे यानी संडे वाले दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए.

इस तरह अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर ने कुल 3.45 करोड़ रुपये कमाए हैं. गौरतलब है कि घूमर ने अभिषेक की डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी से भी कम ओपनिंग की है. मीडिया पोर्टल के मुताबिक, 2001 में आई इस फिल्म ने पहले दिन 1.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. घूमर एक क्रिकेट ड्रामा फिल्म है, जो एक ऐसी महिला क्रिकेटर की कहानी कहती है, जिसका एक हाथ नहीं होता है, फिर भी वह टीम इंडिया के लिए खेलती है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghoomer Box Office Collection Day 3, Ghoomer Box Office Collection, Ghoomer Budget, Abhishek Bachchan, Saiyami Kher, Shabana Azmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com