विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

रितेश देशमुख को शादी की फोटो दिखा रही थीं जेनेलिया, आई आवाज- जिन जख्मों को वक्त... देखें Video

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलया डिसूजा (Genelia D'souza) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रितेश देशमुख को शादी की फोटो दिखा रही थीं जेनेलिया, आई आवाज- जिन जख्मों को वक्त... देखें Video
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा का वीडियो हुआ वायरल
  • रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस दिखा रही थीं रितेश को शादी की फोटो
  • तभी पीछे से आई आवाज- जिन जख्मों को वक्त...
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी बीवी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) आज अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. बता दें, रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza Video) ने साल 2012 में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी. इस वीडियो में जेनेलिया डिसूजा रितेश देशमुख को अपनी शादी की तस्वीरें दिखा रही हैं, तभी अचानक ही पीछे से गाना बजता है, 'जिन जख्मों को वक्त भर चला है.'

कैटरीना कैफ से अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' के सेट पर कहा कुछ ऐसा, एक्ट्रेस लगीं झाड़ू से मारने- देखें Video


रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर बीवी जेनेलिया को शादी की सालगिरह विश कर रहे हैं. रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. 

रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, बोले- मेरे पापा ने कहा था जितना आगे जाते हो, उतना...

इस वीडियो में जेनेलिया (Genelia D'souza) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की अब तक की सभी रोमांटिक तस्वीरें नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेरे सबसे प्यारे, हमेशा के लिए मेरे साथ बूढ़े होना. मैं वादा करती हूं कि अभी कुछ अच्छा होना बाकी है. हैप्पी एनीवर्सरी. सिर्फ ये बताने के लिए अपने पति की बीवी बनकर मैं बहुत खुश हूं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riteish Deshmukh, Genelia Dsouza, Riteish Deshmukh Video Viral, Riteish Deshmukh And Genelia Dsouza Funny Video, Genelia Dsouza Instagram, Riteish Deshmukh Twitter, Riteish Genelia Marriage Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com