Geethanjali Malli Vachindi OTT Release Date: साउथ की हॉरर फिल्म 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, जियो सिनेमा या सोनी लिव पर आएगी? इस फिल्म को सिनेमाघरों पर मिस कर चुके दर्शकों के जेहन में जरूर ही यह सवाल होगा. लेकिन अब उनको 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' को ओटीटी पर जल्द ही देखने का मौका मिल सकता है. वैसे भी ये हॉरर मूवी अपने टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शकों को बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इसके टीजर को श्मशान घाट में रिलीज किया गया था और इस तरह इस हॉरर फिल्म ने जमकर चर्चा बटोरी थी. आइए हम आपको बताते हैं कि 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' को कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा.
'गीतांजली मल्ली वचिंडी' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा. बता जा रहा है कि यह हॉरर फिल्म 10 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. इस तरह से जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख सके, वो 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' को प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.
गीतांजली मल्ली वचिंडी का ट्रेलर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'गीतांजली मल्ली वचिंडी' के बजट की बात करें तो यह लगभग छह करोड़ रुपये बताया जाता है. लेकिन फिल्म सिर्फ तीन करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी. इस तरह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है.
बता दें कि हॉरर फिल्म 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' एक्ट्रेस अंजलि की 50वीं फिल्म थी. इस हॉरर फिल्म का निर्देशन शिवा तुरलापति ने किया. 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' में अंजलि के अलावा श्रीनिवास रेड्डी, सत्यम राजेश, शकालाका शंकर, ब्रह्मजी, रवि शंकर, राहुल माधव और सत्या लीड रोल में हैं. गीतांजली मल्ली वचिंडी 2014 में आई गीतांजलि मूवी का सीक्वल है. गीतांजलि का बजट सिर्फ चार करोड़ रुपये था लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म को राज किरण ने डायरेक्ट किया था. 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं