विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

Gauri Khan का स्टाइलिश अंदाज हुआ सुपरहिट, फोटो और वीडियो देख कहेंगे Wow!

गौरी खान (Gauri Khan) की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इन फोटो और वीडियो में गौरी खान (Gauri Khan) स्पेन में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं.

Gauri Khan का स्टाइलिश अंदाज हुआ सुपरहिट, फोटो और वीडियो देख कहेंगे Wow!
गौरी खान (Gauri Khan) का खास अंदाज हुआ वायरल
  • शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का दिखा खास अंदाज
  • गौरी खान की फोटो और वीडियो हुई वायरल
  • ब्लैक ड्रेस में आईं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन वह सुर्खियों में हमेशा छाई रहती हैं. हाल ही में गौरी खान (Gauri Khan) की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटो और वीडियो में गौरी खान (Gauri Khan) फोटोग्राफर बनीं, पेरिस में घूमती नजर आ रही हैं. इन फोटो और वीडियो में गौरी खान (Gauri Khan) का अंदाज सबसे अलग और खास नजर आ रहा है. उनकी इस फोटो और वीडियो को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. 

विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन की फिल्म को लेकर कही यह बात, Tweet हुआ वायरल

गौरी खान (Gauri Khan) ने इन फोटो और वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इसे पोस्ट करते हुए गौरी खान ने लिखा, 'पुरानी और नई शैलियों का यह जबरदस्त अंदाज, स्पेन के डिजाइन और यहां की वास्तुकला अलग ही प्रेरणा देती है.' इन फोटो में गौरी खान ब्लैक टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं. इन सबमें गौरी खान की गोल्डन हैट ने उनके लुक्स और भी खास बना दिया है. 

हॉरर फिल्म 'पुराना मंदिर' और 'पुरानी हवेली' के डायरेक्टर का निमोनिया से हुआ निधन

बता दें कि कुछ ही समय पहले गौरी खान (Gauri Khan) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'बाजीगर' को लेकर एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने बताया था "उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि उन्होंने खुद शाहरुख की फिल्म बाजीगर के लिए उनका लुक डिजाइन किया है. वो जीन्स, लेगवॉर्मर टी, बुलेट बैल्ट और उसके ऊपर रेड शर्ट. हैंड पेन्टेड जीन मेरी फेवरेट है. गौरी खान के डिजाइन ने एक लंबा सफर तय किया है." बता दें कि गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं, जिसमें 'ओम शांति ओम', 'दिलवाले', 'माय नेम इज खान', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'रईस', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'मैं हूं ना', 'ऑलवेज कभी कभी' और 'डॉन 2' शामिल है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Khan, Shah Rukh Khan, Gauri Khan Video, Gauri Khan Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com