विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2021

गौहर खान पति जैद दरबार संग मॉस्को में रोमांटिक अंदाज में आईं नजर, देखें तस्वीरें...

गौहर खान पति जैद दरबार संग इन दिनों मॉस्को में हैं. इस दौरान ये कपल रोमांस में डूबा नजर आ रहा है.

गौहर खान पति जैद दरबार संग मॉस्को में रोमांटिक अंदाज में आईं नजर, देखें तस्वीरें...
गौहर खान ने मॉस्को से शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
  • गौहर खान पति जैद दरबार संग हुुईं रोमांटिक
  • मॉस्को की सड़कों पर एक दूसरे को किया किस
  • इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली:

गौहर खान पति पति जैद दरबार संग इन दिनों मॉस्को में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैन्स का ध्यान खींच रही हैं. गौहर खान और जैद दरबार तस्वीरों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. गौहर इस दौरान येलो टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, जैद ब्राउन स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट में कैजुअल लुक में दिख रहे हैं. इस कपल की तस्वीरों पर फैन्स हमेशा की तरह जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.

रोमांटिक अंदाज में दिखे गौहर और जैद 
गौहर खान और जैद दरबार की वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मॉस्को के सेंट बेसिल्स कैथड्रेल में एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है: 'मॉस्कों में प्यार.' गौहर ने इसके साथ ही हार्ट किस वाला इमोजी बनाई है और जैद को टैग भी किया है. फोटो पर जैद दरबार ने कॉमेंट किया है: 'आई लव यूं माय गउ.' उन्होंने इसके बाद स्माइली भी बनाई है. दोनों की तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि ये परफेक्ट कपल हैं.

सुर्खियों में रहती है गौहर की पोस्ट
गौहर खान के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उनकी कोई पोस्ट इस कदर वायरल हुई हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने जैद संग एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों का क्यूट अंदाज देखने को मिला था. इतना ही ये कपल डांस में भी काफी माहिर है और अकसर अपने वीडियो को पोस्ट करते हैं. गौहर खानको करीब 5 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.

गौहर खान का करियर
मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'तांडव' में देखी गई थीं. गौहर बिग बॉस सीजन 7 की विनर भी रह चुकी हैं. गौहर खान ने साल 2004 में 'आनः मैन एट वर्क' फिल्म के 'नशा' सॉन्ग से बॉलीवुड में एंट्री की थी. 2017 में आई फिल्म 'बेगम जान' में गौहर खान ने रुबिना का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया था. इसका अलावा वह टीवी पर भी कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan And Zaid Darbar, Gauahar Khan Romatic Photos, Gauahar Khan In Moscow, Gauahar Khan Zaid Darbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com