Gadar 2 and Jawan Box Office Collection: गदर 2 और जवान की असल कमाई क्या रही? गदर 2 और जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने कमाए? फैन्स की जुबान पर यही सवाल हैं. यह सवाल बनते भी हैं क्योंकि दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर जो रही हैं और फैन्स के बीच उनका क्रेज भी देखने को मिला है. सनी देओल की गदर 2 उनकी साल 2001 में आई गदर का सीक्वल थी और इसके निर्माताओं ने भी सोचा नहीं होगा कि फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन जाएगी. लेकिन ऐसा हो चुका है. यही नहीं फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, फिर भी कई सिनेमाघर में इसके शो चल रहे हैं. वहीं शाहरुख खान जवान ने भी भारत में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉड बनाए. आइए जानते हैं गदर 2 और जवान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की...
गदर 2 का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आए. फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया. अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में गदर का बजट बताया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए. सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने लगभग 525 करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया. इस तरह फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली और फिल्म ने अपनी लागत का लगभग नौ गुना बॉक्स ऑफिस से वसूल कर लिया. इसके बाद अब सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है और वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ 'लाहौर, 1947' में भी नजर आने वाले हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जवान का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जवान में शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपती लीड रोल में दिखे. फिल्म को डायरेक्ट किया साउथ के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली ने. जवान का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म ने भारत में और सिर्फ हिंदी वर्जन ने लगभग 566 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने अपने बजट की लगभग दोगुनी लागत निकाल ली है. इससे पहले जनवरी में शाहरुख खान की पठान भी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी. शाहरुख खान की डंकी दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है. इसके बाद वह टाइगर वर्सेज पठान में सलमान खान के साथ नजर आएंगे. इस तरह वह धमाकेदार मसाले के साथ तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं