विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

टाइगर श्रॉफ के 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग पर फनी वीडियो हो रहा वायरल, इन हस्तियों की मिमिक्री देख छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती का डायलॉग छाया हुआ है. हाल में इस पर बना एक फनी वीडियो सामने आया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में कई बड़ी हस्तियों की मिमिक्री की गई है.

टाइगर श्रॉफ के 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग पर फनी वीडियो हो रहा वायरल, इन हस्तियों की मिमिक्री देख छूट जाएगी हंसी
टाइगर श्रॉफ के छोटी बच्ची हो क्या डायलॉग पर आदर्श आनंद ने बनाया वीडियो
नई दिल्ली:

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' हाल में रिलीज हुई, लेकिन इस फिल्म से ज्यादा हीरोपंती के पहले पार्ट की चर्चा इन दिनों हो रही हैं. वजह है फिल्म का एक डायलॉग, जो टाइगर फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन को बोलते हैं. फिल्म हीरोपंती का मशहूर डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या' पर इन दिनों तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं. सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म हीरोपंती का ये डायलॉग छाया हुआ है. हाल में इस पर बना एक फनी वीडियो सामने आया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में कई बड़ी हस्तियों की मिमिक्री की गई है.

यूट्यूब पर सवा लाख से अधिक व्यूज पा चुका ये वीडियो बेहद फनी है, जिसमें टाइगर श्रॉफ का मशहूर डायलॉग छोटी बच्ची हो क्या को लेकर काफी क्रिएटिविटी दिखाई गई है. वीडियो में न सिर्फ टाइगर श्रॉफ, बल्कि एक्टर सलमान खान और सुनील शेट्टी की मिमिक्री की गई है. सबसे खास और जिसे लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है वह है पीएम मोदी की मिमिक्री. मोदी जी की मिमिक्री करते हुए शख्स कहता है, दीदी.. ओ दीदी.. छोटी बच्ची हो क्या. वीडियो के इस पार्ट में दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं.

बता दें कि ये वायरल डायलॉग 2014 में रिलीज हुई 'हीरोपंती' का है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी. आजकल लोग इस पर जमकर मीम्स बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर आप हर अगले दिन इससे जुड़े फनी वीडियो देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इन मीम्स को देखकर निश्चित तौर पर आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी, कुछ को देख तो आप लोटपोट हो जाएंगे.

ये VIDEO भी देखें : 'जयेशभाई जोरदार' के लिए YRF स्टूडियो में रणवीर सिंह के लिए फुल सर्कल

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhoti Bachchi Ho Kya Viral Video, Chhoti Bacchi Ho Kya Modi Ji Reaction, छोटी बच्ची हो क्या फनी वीडियो, Tiger Shroff, PM Modi, Narendra Modi, PM Narendra Modi, Chhoti Bachchi Ho Kya Dialogue, YouTuber Adarsh Anand, Adarsh Anand, Adarsh Anand Bhagalpur, Adarsh Anand Funny Video, Adarsh Anand Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com