विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

काजोल ने Friendship Day के मौके पर शाहरुख खान और करण जौहर को यूं किया विश, Tweet हुआ वायरल

एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में काजोल के साथ एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और करण जौहर (Karan Johar) नजर आ रहे हैं.

काजोल ने Friendship Day के मौके पर शाहरुख खान और करण जौहर को यूं किया विश, Tweet हुआ  वायरल
काजोल (Kajol) ने 'फ्रेंडशिप डे (Friendship Day)' के मौके पर अपने दोस्तों को यूं किया विश
  • काजोल ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर किया ट्वीट
  • शाहरुख खान और करण जौहर को यूं किया विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

Friendship Day 2020: इस साल 'फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2020)' यानी 'मित्रता दिवस' 2 अगस्त को सेलिब्रेट किया जा रहा है. बता दें, हर साल अगस्त के पहले रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है, इस साल दोस्ती का यह दिन 2 अगस्त को पड़ा है. 'फ्रेंडशिप डे' पर साथी एक-दूसरे के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड (Friendship Band) बांधते हैं, जो उनकी दोस्ती की निशानी होती है और साथ ही सब एक-दूसरे से कभी भी मित्रता नहीं तोड़ने का वादा करते हैं. लेकिन इस साल 'फ्रेंडशिप डे (Friendship Day)' के मौके पर कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण सभी दोस्त एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए ही विश कर रहे हैं. सेलेब्स भी अपने दोस्तों को इस मौके पर खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं.  

हाल ही में एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ फोटो शेयर की है. एक तस्वीर में काजोल के साथ एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और करण जौहर (Karan Johar) नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी फोटो में काजोल अपनी बहन तनीषा मुखर्जी और बाकी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने यह दोनों फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे सभी दोस्तों को एक फ्रेम में फिट नहीं किया जा सका. मैं बहुत धन्य हूं."

काजोल ने ट्वीट में आगे लिखा, "मेरे सभी दोस्तों के लिए जिन्हें देखा और नहीं देखा जा सकता है. सभी को हैप्पी फ्रेंडशिप डे." काजोल (Kajol) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. काजोल के अलावा और भी सेलेब्स इस मौके पर अपने दोस्तों को विश कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Friendship Day, Friendship Day 2020, Shah Rukh Khan, Karan Johar, Kajol Twitter, Kajol Tweet Viral, Friendship Band, Shayari On Friendship Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com