विज्ञापन

100 देशों, 40 भाषाओं और 59 हजार स्क्रीन पर कल रिलीज होगी 4000 करोड़ की 'रामायण', जान लें फिल्म से जुड़ी ये 5 खास बातें

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ आखिरकार कल 5 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी से काफी एक्साइडेट है.

100 देशों, 40 भाषाओं और 59 हजार स्क्रीन पर कल रिलीज होगी 4000 करोड़ की 'रामायण', जान लें फिल्म से जुड़ी ये 5 खास बातें
100 देशों, 40 भाषाओं और 59 हजार स्क्रीन पर कल रिलीज होगी 4000 करोड़ की 'रामायण'
NDTV

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण' आखिरकार कल 5 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी से काफी एक्साइडेट है. मेकिंग से लेकर अब तक यह फिल्म किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रही है. भगवान राम, सीता और रावण की कथा को बड़े पर्दे पर नया रूप देने वाली इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जोरों पर है. रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी पांच खास बातें जान लीजिए.

स्टार कास्ट की खासियत  

‘रामायण' की सबसे बड़ी ताकत इसकी कलाकार टीम है. रणबीर कपूर पहली बार पौराणिक भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में स्क्रीन पर आएंगे. यश की फैन फॉलोइंग उत्तर भारत में भी काफी मजबूत है. दर्शक उन्हें रावण के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस कास्टिंग ने फिल्म की हाइप को और बढ़ा दिया है.

नितेश तिवारी का निर्देशन 

‘रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी हैं, जिन्होंने पहले ‘दंगल', ‘छिछोरे', ‘चिल्लर पार्टी' जैसी सफल फिल्में दी हैं. उनकी कहानी कहने की शैली और भावनात्मक छूने वाले अंदाज के लिए तारीफ होती रही है. अब वह रामायण जैसी महान कथा को अपनी नजर से पेश कर रहे हैं, इसलिए फिल्म को लेकर उम्मीदें स्वाभाविक रूप से ऊंची हैं.

संगीत का जादू  

‘रामायण' के संगीत पर भी खास ध्यान दिया गया है. एआर रहमान और हंस जिमर दोनों ऑस्कर विजेता संगीतकारों ने मिलकर संगीत तैयार किया है. हंस जिमर पहली बार बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. ‘द लायन किंग', ‘इंसेप्शन' और ‘ड्यून' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले जिमर का बॉलीवुड डेब्यू इस फिल्म के साथ हो रहा है.

दुनियाभर में रिलीज  

‘रामायण' सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि करीब 100 देशों में रिलीज हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म लगभग 59 हजार स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. इसे 40 भाषाओं में डब किया गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय दर्शक भी आसानी से फिल्म देख सकेंगे.

वीएफएक्स का कमाल  

फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) के लिए दुनिया की नामी कंपनी डीएनईजी (DNEG) से काम लिया गया है. इस कंपनी ने ‘अवेंजर्स: एंडगेम', ‘डार्क नाइट', ‘ड्यून' जैसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रभावशाली विजुअल्स तैयार किए हैं. रामायण में भी इनके बेहतरीन काम की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें | रिलीज होते ही 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी 'रामायण', 4000 करोड़ की फिल्म के बिके 20 लाख टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Facts In Hindi, Ramayana Film, Ramayana Cast, Ramayana Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com