विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

अमिताभ बच्चन के बारे में पांच ऐसी बातें, जो बहुत कम लोग जानते हैं...

अमिताभ बच्चन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम आपसे पांच ऐसे सवाल पूछ रहे हैं, जिनके सही जवाब आपके लिए शायद नई जानकारी हों...

अमिताभ बच्चन के बारे में पांच ऐसी बातें, जो बहुत कम लोग जानते हैं...
'बॉलीवुड के शहंशाह' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज 75 वर्ष के हो गए हैं...
'बॉलीवुड का शहंशाह', 'बॉलीवुड का सरकार', 'बॉलीवुड का भास्कर', 'सदी का महानायक' - जाने किन-किन विशेषणों से नवाज़ा जाता है हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में शुमार होने वाले अमिताभ बच्चन को... इनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, और किसी भी हिन्दुस्तानी फिल्मप्रेमी के लिए यह नाम अनजाना नहीं हो सकता...

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन के 10 'सीटीमार' डायलॉग

आज अमिताभ बच्चन 75 वर्ष के हो गए हैं, और उन्हें अभिनेता के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखे हुए भी 48 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, क्योंकि उनकी पहली फिल्म ख्वाजा अहमद अब्बास की बनाई 'सात हिन्दुस्तानी' नवंबर, 1969 में रिलीज़ हुई थी... लगभग पांच दशक के इस वक्फे में अमिताभ ने शायद ही कोई ऐसी भूमिका हो, जो पूरी शिद्दत से न निभाई हो, या जिसे दर्शकों का प्यार न मिला हो...

देखें PHOTOS: 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन का शानदार सफर...

अमिताभ बच्चन नायक तो हमेशा रहे ही, नायक के मित्र या सहायक के रूप में भी दर्शकों से उन्हें मिला प्यार अभूतपूर्व रहा है... चाहे 'शोले' में 'वीरू' के जान लुटा देने वाले दोस्त 'जय' की भूमिका हो, या 'आनंद' के डॉक्टर मित्र 'भास्कर बनर्जी', यानी 'बाबू मोशाय' का अमर किरदार, अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से हमेशा ढेर सारा प्यार हासिल किया...

यह भी पढ़ें : 75 साल के 'बिग बी' के पास इतनी फिल्‍में हैं कि दो साल तक टाइम ही नहीं है...

अमिताभ बच्चन शायद एकमात्र ऐसी फिल्मी शख्सियत हैं, जिनके बारे में सबसे ज़्यादा लिखा गया है, और शायद ही कोई ऐसी बात रह गई हो, जो उनके चाहने वाले न जानते हों... फिर भी आज उनकी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम आपसे पांच ऐसे सवाल पूछने जा रहे हैं, जिनके सही जवाब आपके लिए शायद नई जानकारी हों...
 


उम्मीद है, आपको यह क्विज़ पसंद आई होगी, और इसमें आपको कुछ न कुछ नया जानने को मिला होगा... इसी तरह की ढेरों अन्य क्विज़ हम आपके लिए लाते रहेंगे, सो, लगातार इन पृष्ठों पर नज़र टिकाए रखिए, और देश-दुनिया, मनोरंजन और खेल जगत के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहिए...

VIDEO: बनेगा स्वच्छ इंडिया : NDTV-डेटॉल की मुहिम से जुड़े अमिताभ बच्चन ने कही अहम बात...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Quiz, Amitabh Bachchan Birthday, Amitabh Bachchan Trivia, Filmy Quiz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com