अपनी अदाओं और खूबसूरत फोटोज के जरिए फैन्स का दिल जीतने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस बार कुछ अलग अंदाज में दिखाई दी हैं. इस बार वो किसी स्टाइलिश फोटो या फिर डांस मूव्ज के साथ फैन्स से रूबरू नहीं हुईं. बल्कि कुछ ऐसा काम कर रही हैं जिसे देखकर फैन्स का कलेजा भी धड़क उठा. नोरा फतेही इन दिनों वेकेशन मोड में हैं. जहां से कुछ सिजलिंग फोटोज शेयर कर ही चुकी हैं. हाल ही में वो व्हाइट लॉयन के साथ भी फोटो क्लिक कराते हुए नजर आई थीं. अब इन्हीं शेरों के बीच नोरा फतेही ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया है जिसे देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए हैं.
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके हाथ में मांस का एक टुकड़ा नजर आता है. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे क्या होने वाला है. फ्लेश पीस को हाथ में पकड़े नोरा फतेही असल में जू के भूखे शेरों को अपने हाथ से खाना खिलाने जा रही हैं. ये ख्याल आते ही जाहिर है नोरा फतेही के फैन्स का दिल धड़क उठना भी लाजमी ही था. खुद नोरा फतेही ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इट्स स्केयरी. इसके बाद जो हुआ वो और भी ज्यादा डराने वाला था.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
वीडियो की शुरुआत में नोरा फतेही हाथ में मांस रखे हुए ये बता रही हैं कि शेर को खाना कैसे खिलाना है. जू के कर्मचारियों ने नोरा फतेही को ये ताकीद किया कि उन्हें हर हाल में अपनी हथेली सीधी रखनी है और झट से वो टुकड़ा शेर को खिला देना है. बहादुर लड़की की तरह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नोरा फतेही शेर के पास पहुंचती है. और झट से अपना हाथ आगे कर देती हैं. शेर भी जैसे इसी पल के इंतजार में था. जैसे ही वो फ्लेशपीस उसके मुंह के पास पहुंचता है वो झपट्टा मारकर उसे चट कर जाता है. कुछ ही देर पहले पोस्ट हुए नोरा फतेही के इस बहादुरी भरे वीडियोज पर फैन्स लाइक्स की बौछार कर रहे हैं. कपिल शर्मा ने भी नोरा फतेही के इस वीडियो को लाइक किया है.
Looop Lapeta की Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं