विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

BHU के धर्म विज्ञान संकाय से फिरोज खान ने दिया इस्तीफा, तो फरहान अख्तर बोले- धब्बा...

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान (Feroz Khan) ने इस्तीफा दे दिया है, अब इस पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का रिएक्शन आया है.

BHU के धर्म विज्ञान संकाय से फिरोज खान ने दिया इस्तीफा, तो फरहान अख्तर बोले- धब्बा...
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का ट्वीट हुआ वायरल
  • डॉ फिरोज खान ने धर्म विज्ञान संकाय से दिया इस्तीफा
  • बीएचयू में छात्रों ने मनाई खुशी
  • फरहान अख्तर ने ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान (Feroz Khan) ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने कला संकाय के संस्कृत विभाग में जॉइन कर लिया है. फिरोज खान के इस्तीफे को लेकर छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फिरोज खान के इस्तीफे को लेकर  देशभर से रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

नागरिकता संशोधन बिल पर बोलीं स्वरा भास्कर- मैं नहीं चाहती कि मेरी मेहनत की कमाई...


लगभग हर समसामियक मुद्दों पर अपनी राय ट्विटर  के जरिए जनता के समक्ष रखने वाले बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने फिरोज खान (Feroz Khan) के इस कदम पर नाराजगी जताई है. उन्होंने बीएचयू के छात्रों का अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में छात्र एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा, 'धब्बा.' फरहान अख्तर (Farhan Akhtar Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

ट्विंकल खन्ना ने किया Tweet, बोलीं- जाति, धर्म और नस्ल के नाम पर भेदभाव...


बता दें, संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय में बीते एक महीने से चल रहे धरने को छात्रों ने समाप्त कर दिया है और उन्हें लिखित रूप से डॉ. फिरोज खान (Feroz Khan) के स्थिति की कॉपी मिली, उसके बाद उन लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया. संस्कृत विभाग में जॉइनिंग के बाद धर्म विज्ञान संकाय की नियुक्ति अपने आप रद्द हो जाएगी क्योंकि कोई व्यक्ति एक साथ दो जगह नहीं पढ़ा सकता. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feroz Khan, BHU, Farhan Akhtar, Farhan Akhtar Tweet Viral, Farhan Akhtar Reaction On The Resignation Of Feroz Khan, Firoz Khan, Farhan Akhtar Tweet On Feroz Khan, Join Arts Faculty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com