UPSC CSE 2025 result out : कहते हैं कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो फिर कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती है. यूपी के रहने वाले पीयूष कपूर ने इस बात को सच कर दिखाया है. पीयूष ने साल 2025 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2025) में 402वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया है. उनकी यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम गूगल (Google) जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी करते हुए हासिल किया है. जी हां, पीयूष कपूर की उम्र 32 साल है और वह फिलहाल गूगल के अमेरिका स्थित हेडक्वार्टर में 'स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर' के पद पर तैनात हैं.
एक तरफ जहां लोग गूगल में नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वहीं पीयूष ने वहां करीब 10 साल काम करने के बाद देश की सेवा के लिए यूपीएससी की कठिन परीक्षा को चुना. उनकी यह जर्नी उन युवाओं के लिए एक मिसाल है जो वर्किंग प्रोफेशनल हैं और समय की कमी का बहाना बनाते हैं.ऐसे में पीयूष ने कैसे इतनी बड़ी परीक्षा की तैयारी
नौकरी के साथ कैसे की तैयारी?सबसे बड़ा सवाल यह है कि गूगल की इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाली नौकरी के साथ उन्होंने पढ़ाई कैसे की? पीयूष ने बताया कि वह वर्किंग डेज (सोमवार से शुक्रवार) में ऑफिस के बाद रोजाना कम से कम 2 घंटे पढ़ाई को देते थे. असली खेल वीकेंड पर होता था. शनिवार और रविवार को जब लोग आराम करते थे, तब पीयूष हर दिन 13 से 14 घंटे जमकर मेहनत करते थे. इसी अनुशासन ने उन्हें 402वीं रैंक तक पहुंचाया.
क्यों छोड़ना चाहते हैं गूगल?जब पीयूष से पूछा गया कि गूगल की शानदार नौकरी छोड़कर वह सिविल सर्विस में क्यों आना चाहते हैं, तो उन्होंने बहुत सादगी से जवाब दिया. पीयूष का कहना है कि कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते हुए उन्हें अहसास हुआ कि उनकी काबिलियत का इस्तेमाल समाज की भलाई और पब्लिक वेलफेयर के लिए बेहतर तरीके से हो सकता है. उनके पिता भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अधिकारी रह चुके हैं, जिससे उन्हें हमेशा से देश की सेवा करने की प्रेरणा मिलती रही.
IIT से की है पढ़ाईपीयूष की शुरुआती पढ़ाई और उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो वह काफी मजबूत रहा है. उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT BHU बनारस से कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया है. इंजीनियरिंग के बाद उनका करियर ग्राफ तेजी से ऊपर गया और वह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक, गूगल का हिस्सा बने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं