बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बहन लैला खान के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की. दोनों काले रंग के आउटफिट में ट्विनिंग लुक में नजर आए और रेड कार्पेट पर पोज देते दिखे. लेकिन सबसे मजेदार पल तब आया जब पैपाराजी ने लैला को फरदीन की पत्नी समझ लिया. फरदीन मजाकिया मूड में थे. उन्होंने तुरंत पैपाराजी को सही किया और कहा, "ये मेरी बहन है, बीवी नहीं. कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर आप लोग लिखते हो कि ये मेरी बीवी है."
ये भी पढ़ें: मार्च रहा धुरंधर के नाम मगर अप्रैल में होगी कई फिल्में रिलीज, अक्षय कुमार की फिल्म का है हर किसी को इंतजार
उनका ये बयान वीडियो में कैद हो गया और तेजी से वायरल हो रहा है. फरदीन की इस हल्की-फुल्की स्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया. फरदीन खान 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद 'हीरामंडी' वेब सीरीज से वापसी कर चुके हैं. हाल ही में वे 'हाउसफुल 5' फिल्म में भी नजर आए हैं. इस इवेंट में वे काफी खुश नजर आए और शटरबग्स के साथ अच्छा-खासा वक्त बिताया.
फरदीन की पत्नी नताशा माधवानी हैं, जो अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं. दोनों की दो संतानें हैं- बेटी डियानी और बेटा अजारियस. फरदीन लंदन से मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि बच्चे अभी लंदन में हैं. इस वजह से अलगाव की अफवाहें भी चल रही हैं, लेकिन मुमताज ने साफ कहा है कि फरदीन और नताशा अभी भी पति-पत्नी हैं और तलाक नहीं हुआ है. फरदीन ने एक इंटरव्यू में बच्चों से दूर रहने की तकलीफ बताई थी. उन्होंने कहा था, "ये आसान नहीं है. मैं उन्हें हर चार-छह हफ्ते में मिलता हूं और रोज वीडियो कॉल पर बात करता हूं. लेकिन उनका रोज का जीवन मिस करता हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं