विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

बॉबी देओल को बर्थडे विश करने के लिए स्टूडियो के बाहर जमा हुए लोग, फैंस की इतनी लंबी लाइन देख आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने शुक्रवार 27 जनवरी को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. जन्मदिन के मौके पर बॉबी देओल के स्टूडियो पर फैंस की लंबी कतार भी देखने को मिली.

बॉबी देओल को बर्थडे विश करने के लिए स्टूडियो के बाहर जमा हुए लोग, फैंस की इतनी लंबी लाइन देख आप भी हो जाएंगे हैरान
बॉबी देओल को बर्थडे विश करने के लिए स्टूडियो के बाहर जमा हुए लोग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने शुक्रवार 27 जनवरी को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. जन्मदिन के मौके पर बॉबी देओल के स्टूडियो पर फैंस की लंबी कतार भी देखने को मिली. यह फैंस अपने फेवरेट स्टार की एक झलक देखने के लिए उनके स्टूडियो के बाहर मौजूद रहे. लेकिन फैंस ही यह कतार इतनी लंबी थी कि जिसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है. बॉबी देओल का जुहू में सनी सुपर साउंड नाम से स्टूडियो है. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो बॉबी देओल के फैंस का है, जिसमें वह सभी एक लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं. फैंस की यह लाइन बॉबी देओल के स्टूडियो के बाहर की है. अभिनेता के यह फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने और उनकी एक झलक देखने के लिए स्टूडियो के बाहर इकट्ठा हुए थे. सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के फैंस का यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की तो वह बहुत जल्द साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं. बॉबी देओल फिल्म 'हरि हारा वीरा मल्लू' में दिखाई देंगे. इस फिल्म में 'औरंगजेब' का रोल करेंगे. इस फिल्म में  पवन कल्याण और निधि अग्रवाल जैसे मशहूर कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू इस पैन-इंडियन फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है, जो पांच भाषाओं - तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Bobby Deol Birthday, Bobby Deol 45th Birthday, Bobby Deol Fans, Actor Bobby Deol, Bobby Deol Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com