प्रसिद्ध गायक व यू ट्यूबर Adi Reddy Boddu की जीवनी पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म का निर्माण चल रहा है, जिसमें खुद आदि रेड्डी बोद्दू गायकी व अभिनय करते हुए नजजर आएंगे. वह फिल्म के मुख्य गाने 'मेहनत' में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वे काफी ज्यादा उत्साहित हैं. एक इंटरव्यू के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी. बता दें, फिल्म का निर्माण गायक व फिल्म निर्देशक Aadiz Imran कर रहे हैं.
आदि रेड्डी बोद्दू का पूरा नाम Boddu Venkata Audi Narayana Reddy है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक यूटूब चैनल की शुरुआत की थी, जिससे उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली. इसके बाद वे लगातार बॉलीवुड व साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक गायक व संगीतकार के रूप में काम कर रहे हैं. आदि रेड्डी बोद्दू ने बताया कि आज वह जिस मुक़ाम पर है उसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. उन्हें यक़ीन नहीं हो रहा कि उनकी जीवनी पर फिल्म बन रही है, जिसके लिए वह हमेशा उनके प्रशंसको के आभारी रहेंगे, जिन्होंने उन्हें इतना प्यार दिया है. वहीं गायक व फिल्म निर्देशक Aadiz Imran ने कहा कि, "मैं आदि रेड्डी बोद्दू की जीवनी को जितना समझता हूं, वह हर बार उतना ही मुझे और अचंभित कर देते हैं. मैं जब भी इनसे मिलता हूं, मुझे हर बार कुछ नया व अच्छा सीखने को मिलता है, जिसे में अपने जिवन में उतारने की कोशिश करता हूं, ताकि एक अच्छा इंसान बन सकूं".
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
आदि रेड्डी बोद्दू की जीवनी पर बन रही फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित निजी स्टूडियो में Aadiz Imran के निर्देशन में चल रही हैं, जिसके कई सीन आंध्र प्रदेश में आदि रेड्डी बोद्दू के जन्म स्थान पर शूट किए जाएंगे. फिल्म में आदि रेड्डी बोद्दू का किरदार एक्टर Fam Boy Sameer निभा रहे हैं, जिनका कहना हे कि Adi Reddy की जिंदगी भारत के नौजवानों के लिए प्रेरणदायक हैं, जिससे सीख लेकर आप सफलता हासिल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं