विज्ञापन
This Article is From May 15, 2024

जब अपनी सादगी से मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर भारी पड़ गई थीं महिमा चौधरी, वायरल हुआ फेयर एंड लवली का ये थ्रोबैक वीडियो

सालों पहले ऐश्वर्या राय और महिमा चौधरी एक विज्ञापन में नजर आई थीं. ये एड अब वायरल हो रहा है. एड में ऐश्वर्या तो खूबसूरत लग ही रही हैं, लेकिन महिमा की सादगी और नेचुरल ब्यूटी ने लोगों का दिल जीत लिया है.

जब अपनी सादगी से मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर भारी पड़ गई थीं महिमा चौधरी, वायरल हुआ फेयर एंड लवली का ये थ्रोबैक वीडियो
महिमा चौधरी और ऐश्वर्या राय का ये पुराना एड हो रहा वायरल
Instagram@aishwaryamylight
नई दिल्ली:

नब्बे के दशक में टीवी पर कुछ ऐसे एड आए जिन्हें देखकर मूड रिफ्रेश हो जाता है. ना तेज म्यूजिक, ना ढेर सारे ग्लैमर से भरपूर चेहरे, ना जरूरत से ज्यादा डायलॉग, ना बेमायने के लिरिक्स. उस वक्त के ऐड्स सादगी से भरपूर होते थे. ऐसे ही एक एड में एक साथ नजर आई थीं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और महिमा चौधरी. वैसे तो ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और स्मार्टनेस के आगे कोई नहीं टिक पाता. इस एड में भी सारा फोकस उन्हीं पर था. लेकिन जैसे ही ये पुराना एड वायरल हुआ फैन्स के दिलों में महिमा चौधरी भी खास जगह बनाने में कामयाब हो गईं. क्या आप जानते हैं किस चीज का था ये एड.

क्रीम के एड में दिखीं साथ

ये एड है फेयर एंड लवली क्रीम का, जिसमें ऐश्वर्या राय बड़ी बहन और महिमा चौधरी छोटी बहन बनी दिखीं. ऐश्वर्या माय लाइट नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये इस पुराने एड का वीडियो शेयर किया है. जिसमें दिखाया गया है कि महिमा चौधरी, ऐश्वर्या राय को एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई हैं. उनके चेहरे की रंगत को देखकर वो हैरान रह जाती हैं. ऐश्वर्या राय के साथ जब वो घर आती हैं, तब सवाल करती हैं कि वो इतनी खिली खिली कैसे नजर आ रही हैं. क्या ये मैरिज का ग्लो है. तब ऐश्वर्या राय उन्हें जवाब देती हैं कि ये कमाल फेयर एंड लवली क्रीम का है, जो वो सिर्फ दो महीने से ही लगा रही हैं.

ऐश पर भारी महिमा

वैसे तो ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता, लेकिन यूजर्स महिमा चौधरी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि महिमा चौधरी बहुत खूबसूरत लग रही हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिमा चौधरी भी बहुत खूबसूरत हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिमा चौधरी की स्माइल ही काफी है.

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Mahima Chaudhry, Fair And Lovely Advertisement, Aishwarya Mahima Old Ad, Aishwarya Mahima Viral Video, Aishwarya Rai Mahima Chaudhry Video, 90s Ad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com