विज्ञापन

आवारापन 2 को मिल रहा प्यार देख फिल्म मेकर्स ने मारा चौका, इमरान हाशमी की एक और फिल्म का सीक्वल अनाउंस

आवारापन 2 को मिल रहे प्यार ने इमरान हाशमी की एक फिल्म के लिए रास्ता खोल दिया है. फिल्म मेकर विशेष भट्ट ने इमरान की एक और क्लासिक फिल्म के सीक्वल की बात की.

आवारापन 2 को मिल रहा प्यार देख फिल्म मेकर्स ने मारा चौका, इमरान हाशमी की एक और फिल्म का सीक्वल अनाउंस
आवारापन 2 की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर
Social Media
नई दिल्ली:

आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के बीच प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इमरान हाशमी फैन्स को एक और खुशखबरी दे दी है. ये खुशखबरी इमरान की एक और पॉपुलर फिल्म जन्नत के सीक्वल से जुड़ी है. विशेष ने कनफर्म कर दिया है कि जन्नत 3 पर काम चल रहा है. बता दे कि सबसे पहले साल 2008 में जन्नत आई थी. इसके बाद साल 2012 में जन्नत 2 आई. इन दोनों ही फिल्मों को कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया था. फिलहाल इमरान हाशमी अपनी फिल्म आवारापन 2 की सक्सेस को लेकर चर्चा में हैं. 

इस बीच उनकी एक और फिल्म पर मुहर लग गई. 14 अगस्त को रिलीज हुई नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-एक्शन फिल्म आवारापन 2 की सक्सेस के बाद विशेष ने एक इंटरव्यू में बताया कि जन्नत फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट तैयार किया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि आवारापन के बाद अब जन्नत 3 पर फोकस है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Emraan Hashmi/Instagram

जन्नत की कहानी 2008 में शुरू हुई थी. उस समय इमरान हाशमी ने अर्जुन दीक्षित का किरदार निभाया था जबकि सोनल चौहान जोया बनी थीं. 2012 में इसका दूसरा पार्ट आया. अब तीसरे पार्ट में फिर से इमरान को लीड रोल में देखा जा सकता है. इसकी कास्टिंग को लेकर ज्यादा बातें अभी सामने नहीं आई हैं वैसे भी फिलहाल काम स्क्रिप्ट लेवल पर है.

विशेष भट्ट ने यह भी साफ किया कि आवारापन 2 सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं बनाई गई थी. उन्होंने बताया कि शुरुआत में डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसमें रुचि नहीं दिखाई और टीम ने खुद अपना पैसा लगाया. फिल्म तैयार होने के बाद ही बाजार में हलचल मची. इसके अलावा उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा की बंटवारा 1947 से क्लैश पर भी अपनी राय रखी. 

यह भी पढ़ें: देश के प्रधानमंत्री रहे इस नेता ने लिखे थे शाहरुख खान के इस गाने के बोल, जगजीत सिंह और अमिताभ बच्चन ने मिलकर दी आवाज

विशेष के मुताबिक दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर और कहानी वाली हैं. बॉक्स ऑफिस पर इतनी जगह है कि दर्शक अपनी पसंद की फिल्म चुन सकें. बात करें जन्नत की तो इमरान हाशमी के करियर में जन्नत फ्रैंचाइजी की खास अहमियत रही है. आवारापन 2 की सक्सेस के बाद फैंस अब जन्नत 3 का इंतजार कर रहे हैं. विशेष भट्ट के बयान से लगता है कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही आगे बढ़ेगा. रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म फिर से दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Awarapan 2, Jannat 3, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com