हिंदी फिल्मों के फैन हैं तो पुलिस से जुड़े एक फैक्ट से तो वाकिफ होंगे ही. लगभग हर एक फिल्म में यही दिखाया जाता था कि पुलिस मौके पर तब पहुंचती थी जब सारा मामला निपट चुका होता था. इसका मतलब ये है कि पुलिस हमेशा देर से ही पहुंचती दिखाई जाती थी. इस मामले पर कभी यूं तो कोई शिकायत या आपत्ति नहीं दर्ज की गई लेकिन हाल में जब उत्तर प्रदेश को एक कार्यक्रम के दौरान नाना पाटेकर से मुलाकात करने का मौका मिला तो उन्होंने फट से अपनी बात रख दी.
मंच से बोलते हुए यूपी के डीजीपी ने कहा, हमारी हिंदी फिल्मों में कई दशकों से पुलिस की गाड़ी तब पहुंचती है जब विलेन अपना सारा काम पूरा कर चुका होता है. श्री नाना पाटेकर जी यहां बैठे हैं और इसलिए शिकायत दर्ज करने के बाद कार्रवाई की उम्मीद भी पूरी है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी और ‘डिजिटल अरेस्ट' के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अभिनेता नाना पाटेकर के साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. फिल्म में नाना पाटेकर एक जागरूक नागरिक के किरदार में नजर आए हैं, जो साइबर ठगी की चाल को समझकर उसका सामना करता है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की. इसी कार्यक्रम में बोलते हुए डीजीपी ने मजाकिया अंदाज में फिल्मों पर एक चुटकी ली. नाना पाटेकर भी इस मजाक पर मुस्कुराते नजर आए.
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
अब यूपी डीजीपी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग भी तरह तरह के कमेंट करने लगे. एक ने लिखा, आज भी ऐसा ही है सर. एक ने कमेंट किया, बिल्कुल सही कहा सर ये कौनसी नई बात है. एक ने लिखा, नाना पाटेकर की तिरंगा मूवी देख लो. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो पुलिस को ही आड़े हाथों ले लिया. इन्होंने लिखा, ये ड्रामा बंद करो सर, पुलिस फिल्मों में पहुंच तो जाती है कम से कम.
यह भी पढ़ें: आवारापन 2 को मिल रहा प्यार देख फिल्म मेकर्स ने मारा चौका, इमरान हाशमी की एक और फिल्म का सीक्वल अनाउंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं