विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

श्रीदेवी का गाना हवा हवाई पर दादी ने किया ऐसा डांस, देखकर लोग हुए दीवाने, बोले- बुढ़ापा इतनी ही खूबसूरत होनी चाहिए

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप कहेंगे, कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.

श्रीदेवी का गाना हवा हवाई पर दादी ने किया ऐसा डांस, देखकर लोग हुए दीवाने, बोले- बुढ़ापा इतनी ही खूबसूरत होनी चाहिए
बुजुर्ग महिला ने किया श्रीदेवी के गाने पर जोरदार डांस

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है. अगर आप बेकार मूड में बैठे हैं, तो आज हम आपको जिस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, यकीन मानिए उसे देखकर आपका मूड अच्छा हो जाएगा. दरअसल ये वीडियो एक बुजुर्ग महिला का है, जो शानदार तरीके से डांस कर रही हैं.  

आंटी का जबरदस्त डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि बुजुर्ग महिला काले रंग की खूबसूरत साड़ी में डांस कर रही हैं. जहां लोग बढ़ती उम्र के साथ बिस्तर का सहारा लेते हैं, वहीं ये बुजुर्ग महिला फुल एनर्जी के साथ अपने खूबसूरत डांस स्टेप कर रही है और कहीं न कहीं अपनी वीडियो के माध्यम से ये संदेश देने की कोशिश कर रही हैं, कि उम्र सिर्फ एक नंबर, दिल को हमेशा जवान रखना चाहिए और अपने शौक पूरे करने चाहिए.

वीडियो देखने से लग रहा है कि बुजुर्ग महिला डांस की काफी शौकीन है.  बता दें, जिस गाने पर वह डांस कर रही है, उसका नाम 'हवा हवाई' है.  बता दें, ये गाना  फिल्म मिस्टर इंडिया का है, जिसे सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. पूरा गाना श्रीदेवी पर शूट किया गया था. उस समय का ये काफी प्रसिद्ध गाना था, जिसके बोल आज भी लोगों को मुंह जुबानी याद है.

बुजुर्ग महिला वीडियो में 'हवा हवाई'  गाने पर काफी शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है. वीडियो देखने से लग रहा है कि उन्हें डांस के सारे स्टेप्स आते हैं, वहीं जब आप उनके डांस के साथ- साथ एक्सप्रेशन्स देखेंगे तो यकीनन उनकी डांस के दीवाने हो जाएंगे.

सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को 21,499  से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, मुझे यकीन नहीं आ रहा है, इस उम्र में इतना एनर्जी के साथ डांस कैसे हो सकता है', एक अन्य यूजर ने लिखा,' कमाल है, हम 30 साल की उम्र में घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं, लेकिन ये वीडियो देखकर मोटिवेशन मिल रही है'.

बता दें, ये वीडियो ravi.bala.sharma के इंस्टाग्राम अकाउंट के नाम से शेयर किया, जो 'Dancing Dadi' के नाम से फेमस है. इस पर उनके डांस के काफी वीडियो अपलोड हुए, जिनके व्यूज मिलियन से भी ज्यादा हैं.


 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elderly Woman Dance, Dancing Grandma, Viral Video, Dance Video, Dance Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com