Dunki Review in Hindi: शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर स्टारर डंकी सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी और फिर ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का पहली बार एक साथ आना भी था. लेकिन अकसर देखा गया है कि जब दो दिग्गज मिलते हैं तो जरूरी नहीं कि वो सितारों को छू सकें. कई बार वह पताल की गहराइयों तक पहुंच जाते हैं. कुछ ऐसा ही डंकी को देखने के बाद इशारा मिलता है.
डंकी की स्टोरी
डंकी की स्टोरी पंजाब के चार युवाओं की है जो विदेश जाना चाहते हैं. विदेश में भी लंदन जाना चाहते हैं. उनकी कुछ मजबूरियां और वह उनसे पैसा कमाकर लड़ना चाहते हैं. बेशक जिंदगी इतनी आसान नहीं है. शाहरुख खान उनकी जिंदगी में आते हैं और उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं. कॉमेडी होती है और ट्रेजेडी भी नजर आती है. इस सब के बीच डंकी कुछ कुछ थ्री ईडियट्स जैसी नजर आने लगती है. फिर शाहरुख खान उन्हें डंकी रूट से लंदन लेकर जाता है. फिल्म में काफी कुछ होता है. नहीं देखने को मिलती है तो एक्टिंग, कहानी और मजबूत डायरेक्शन. फिल्म का फर्स्ट हाफ कुछ हंसाता है. सेकंड थकाता है और अंत आते-आते सब मजाक बन कर रह जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डंकी का डायरेक्शन
राजकुमार हिरानी ने अपने करियर में आजतक कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है. लेकिन इस बार वह अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखते नजर नहीं आ रहे हैं. बेहद कमजोर डायरेक्शन, इमिग्रेशन को लेकर कई सीन बहुत ही बचकाने लगते हैं. फिर शाहरुख खान से जिस तरह का काम कराया है, वह उनके साथ पूरी नाइंसाफी है. कभी चेन्नई एक्सप्रेस की झलक मिलती है तो कभी वीर जारा का झोंका भी फिल्म में नजर आता है. कुल मिलाकर राजकुमार हिरानी ने निराश ही किया है.
डंकी में एक्टिंग
राजकुमार हिरानी को मजबूत कहानियों के लिए पहचाना जाता है. डंकी में भी इमिग्रेशन का मसला लेकर आए और बताया कि किस तरह लोग बिना वीजा के भी विदेश जाने के लिए तैयार रहते हैं. इसमें शाहरुख खान को लाए तो सही लेकिन उन्हें फिल्म में हावी नहीं होने दिया. इस तरह शाहरुख खान ने जान तो लगाई लेकिन राजकुमार हिरानी ने उन्हें आगे आने ही नहीं दिया और कमजोर कहानी देकर उनके साथ नाइंसाफी. तापसी पन्नू भी निराश करती हैं. बोमन ईरानी काफी बोरिंग हो जाते हैं. अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर के कई सीन यादगार है.
डंकी वर्डिक्ट
पहले फर्स्ट हाफ में कॉमेडी है. लेकिन कहानी के नाम पर कुछ नही है. शाहरुख खान की डायलॉग डिलीवरी कमजोर देखने को मिली है. पहला हाफ इतना खास नहीं है, जो शाहरुख खान ने पठान और जवान से साल 2023 में अपनी पहचान बनाई. वह डंकी के कारण धुलती हुई नजर आ रही है. वहीं राजकुमार हिरानी ने अब तक की सबसे कमजोर फिल्म दी है. जो शाहरुख और राजकुमार हिरानी के फैन्स हैं, वह इस फिल्म को देख सकते हैं बाकी लोगों को फिल्म को देखने के लिए हिम्मत चाहिए होगी.
रेटिंग: 2/5 स्टार
डायरेक्टर: राजकुमार हिरानी
कलाकार: शाहरुख खान, तापसी पन्नू, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं